1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर कच्चे आलू का करें यू इस्तेमाल, मिलेगा झाईयां-पिपंल से तुंरत निजात

घर पर कच्चे आलू का करें यू इस्तेमाल, मिलेगा झाईयां-पिपंल से तुंरत निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2018 11:08 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 11:24 pm IST

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, झाईयां और पिपंल है तो कच्चे आलू का इस तरह इस्तेमाल कर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए कैसे करें इसके इस्तेमाल।

pimple- India TV Hindi
pimple

नई दिल्ली:  आमतौर पर आलू का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इसका इस्तेमाल सौंदर्य के रुप में भी कर सकते है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, झाईयां और पिपंल है तो कच्चे आलू का इस तरह इस्तेमाल कर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए कैसे करें इसके इस्तेमाल।

आलू के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करता है। आलू का जूस झाईयों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही एक्जिमा के लिए सबसे अच्छा फेसपैक होता है। अगर आपको इचिंग, स्केलिंग आदि की समस्या है, तो इससे आसानी से निजात मिल जाएगा।

Step 1: क्लीजनिंग

एक बाउल में एक चम्मच आलू का रस और इसमें 1 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर ठीक ढंग से लगाएं। 2 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

क्लीजनिंग करने के बाद 5 मिनट की भाप लें। इससे आपके चेहरे के पोर्स खुलेंगे। जिससे आपको इस फेशियल से लाभ मिलेगा।

Step 2: फेस स्क्रबिंग
एक बाउल में एक चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच आलू का जूस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर ठीक से लगा लें। 3-4 मिनट मसाज की तरह करें। फिर साफ पानी से धो लें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल