1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फटे होठों से पाना है तुरंत निजात तो करें ये उपाय

फटे होठों से पाना है तुरंत निजात तो करें ये उपाय

 Edited By: IANS
 Published : Dec 17, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 03:57 pm IST

र्दियों में वातावरण में नमी की वजह से होंठों का फटना आम बात है। लेकिन फटे होंठ जहां चेहरे पर बदसूरती का अहसास कराते हैं, वहीं दूसरी ओर शारीरिक पीड़ा का कारण बनते है।

lips- India TV Hindi
lips

नई दिल्ली: सर्दियों में वातावरण में नमी की वजह से होंठों का फटना आम बात है। लेकिन फटे होंठ जहां चेहरे पर बदसूरती का अहसास कराते हैं, वहीं दूसरी ओर शारीरिक पीड़ा का कारण बनते है। प्रख्यात सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन का मानना है कि नारियल तेल, ऑर्गन तेल पर आधारित होंठों के वाम तथा लिपिस्टिक के प्रयोग से होठों को फटने से बचाया जा सकता है।

होंठ चेहरे की सुंदरता में अहम भूमिका अदा करते हैं। आपसी वातार्लाप में सामान्यता होंठ आपसी आकर्षण का केंद्र बनते हैं। होंठ चेहरे की बनावट में आंखों तथा नाक की तरह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। होठों की सुंदरता से चेहरे की आभा तथा निखार में चार चांद लग जाते हैं। होठों की चमड़ी पतली तथा अत्यंत संवेदनशील होती है, जिससे यह सर्दियों में फट जाती है।

शहनाज ने कहा कि सर्दी के मौसम में नमी की कमी के अलावा शरीर में पोषाहार तत्वों की कमी की वजह से भी होंठ फट जाते हैं। शरीर में विटामिन-ए, सी तथा बी-2 की कमी से कई बार होठों में दरारें आ जाती हैं तथा खून बहना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में अगर आपके होंठ लगातार फट रहे हैं तथा सामान्य घरेलू उपचारों द्वारा राहत नहीं मिल रही है, तो आप बाहरी सौंदर्य प्रसाधनों की बजाय अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल