1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये नेचुरल चीजें, जल्द दिखेगा असर

चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए लगाएं ये नेचुरल चीजें, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2021 09:06 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 09:06 pm IST

चेहरे को साफ करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई करिए। इससे एक तो आपका चेहरा साफ हो जाएगा साथ ही स्किन चमकदार हो जाएगी।

Multani Mitti - India TV Hindi
Multani Mitti  Image Source : INSTAGRAM/BEAUTY_TIP_NATURAL

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार और साफ दिखे। लेकिन धूल धक्कड़ की वजह से कई बार चेहरे पर गंदगी की ऐसी परत जम जाती है कि चेहरा काला सा पड़ने लगता है। पास से अगर चेहरे को देखेंगे तो कई बार लगेगा कि चेहरे पर धूल धक्कड़ की एक लेयर जम गई है। इस लेयर से छुटकारा पाने के लिए अगर आप किसी घरेलू नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो ये होम मेड नुस्खे आपके लिए बेस्ट हैं। इससे एक तो आपका चेहरा साफ हो जाएगा, साथ ही ग्लो भी करने लगेगा। 

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है आलू का छिलका, खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Tomato
Image Source : INSTAGRAM/HONEYMOONHOUSE_OFFICIALTomato

चेहरे पर लगाएं टमाटर 

इस मौसम में सबसे अच्छे टमाटर आते हैं जो काफी रसीले भी होते हैं। अगर आप अपनी स्किन को साफ करना चाहते हैं तो चेहरे पर टमाटर के रस को लगाएं। जब टमाटर का रस सूख जाए तो हल्का सा मसाज करके अपने चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में तीन बार करें। इससे जल्द ही चेहरा साफ हो जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहतरीन होती है। कई लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है कि देखने पर चेहरा ऐसा लगता है कि कितना सारा तेल लगा लिया हो। ऑयली स्किन पर पिंपल्स की समस्या भी सबसे ज्यादा होती है। अगर आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे तो ये स्किन को नेचुरल तरीके से साफ करेगा। साथ ही चेहरे का तेल भी कंट्रोल होगा। 

पपीता भी असरदार 
फलों में आपने पपीता तो कई बार खाया होगा। पपीता ना केवल सेहत के लिए बेहतरीन होता है बल्कि स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसे ओटमील और कच्चे दूध में मैश करके चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथ से चेहरे को साफ करें। 

Besan
Image Source : INSTAGRAM/KAMA_SRI_LANKA Besan

बेसन भी फायदेमंद
बेसन भी चेहरे की स्किन को साफ करने में मददगार है। इसके लिए बस आप बेसन में थोड़े से दही को मिलाकर चेहरे की मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा जरूर करें। इससे आपके चेहरे की स्किन साफ हो जाएगी। 

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से पाना चाहते हैं छुटकारा, आजमाएं ये टिप्स

दही भी करेगा असर
दही ना केवल आपके डाइजेशन में मदद करता है बल्कि आपके चेहरे की गंदगी को भी साफ करने काम करता है। इसके लिए बस आप दो तीन चम्मच दही लें और चेहरे पर उससे मसाज करें। कुछ देर तक मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की स्किन साफ हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल