1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय मुद्रा का संदर्भ मूल्य 62.33 रुपये प्रति डॉलर

भारतीय मुद्रा का संदर्भ मूल्य 62.33 रुपये प्रति डॉलर

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 02:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 02:59 pm IST

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को रुपये का संदर्भ मूल्य डॉलर के मुकाबले 62.33 रुपये और यूरो के मुकाबले 68.07 रुपये तय किया। इससे पिछले कार्य दिवस सोमवार को यह मूल्य क्रमश:62.15

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को रुपये का संदर्भ मूल्य डॉलर के मुकाबले 62.33 रुपये और यूरो के मुकाबले 68.07 रुपये तय किया। इससे पिछले कार्य दिवस सोमवार को यह मूल्य क्रमश:62.15 रुपये और 68.23 रुपये निर्धारित किया गया था। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जारी नियमित विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

बैंक ने रुपये का संदर्भ मूल्य पाउंड के मुकाबले 92.83 रुपये तय किया, जो इससे पिछले सत्र को 92.73 रुपये था। बैंक ने रुपये का मूल्य प्रति 100 येन के मुकाबले 52.14 रुपये निर्धारित किया, जो इससे पिछले सत्र को 52.23 रुपये था।

डॉलर अमेरिका की, यूरो यूरोपीय संघ की, पाउंड ब्रिटेन की और येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है। रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक, संदर्भ मूल्य कुछ चुने हुए बैंकों की दोपहर की दर पर आधारित होते हैं और एसडीआर-रुपया विनिमय दर इस संदर्भ दर पर आधारित होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

RBI