1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ठंड में पपड़ी जैसी निकल रही हाथ और हथेली की स्किन, ये घरेलू नुस्खे तुरंत देंगे आराम

ठंड में पपड़ी जैसी निकल रही हाथ और हथेली की स्किन, ये घरेलू नुस्खे तुरंत देंगे आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 26, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 10:48 pm IST

सर्दियों में अक्सर लोगों की हाथ की उंगलियों के ऊपरी हिस्से से तो कभी हथेली से स्किन निकलने की समस्या होने लगती है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खे आपको इससे निजात दिला सकते हैं।

coconut - India TV Hindi
coconut  Image Source : INSTAGRAM/ORGANICTOGREEN

सर्दियां आते ही कई लोगों को त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से सबसे आम समस्या हाथ की उंगलियों के ऊपरी हिस्से से स्किन निकलने की समस्या है। कई बार तो लोगों की हाथ ही उंगलियों के अलावा हथेली से भी स्किन निकलने की समस्या होने लगती है। इस समस्या की वजह से एक तो उनका हाथ खुरदरा सा लगने लगता है साथ ही भद्दा भी लगने लगता है। अगर आप भी ठंड के मौसम में होने वाली इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से पाना चाहते हैं छुटकारा, आजमाएं ये टिप्स

सेंधा नमक देगा आराम

हाथ की उंगलियों की या फिर हथेली से स्किन निकलने की समस्या में सेंधा नमक का ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप एक बाल्टी गुनगुना पानी करें। इस पानी में आधा कप सेंधा नमक डालें। इस पानी में अपने हाथ को 10 से 15 मिनट के लिए डुबोएं। इसके बाद हाथ को बाहर निकालकर कॉटन के कपड़े से पोछें और फिर हाथ में वैस्लीन या फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

ठंड में स्किन को चमकदार बनाने लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा गजब का असर

नारियल तेल से करें मालिश
नारियल तेल का इस्तेमाल करके भी आप स्किन निकलने की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके लिए बस आप नारियल का शुद्ध तेल लें और उससे करीब 2 से 3 मिनट तक हाथ की मालिश करें। ऐसा करने से हाथों की डेड स्किन बाहर आ जाएगी और हाथों की ड्राईनेस भी दूर होगी।

Tea Tree Oil
Image Source : INSTAGRAM/ MY.WELL.SELFTea Tree Oil 

टी ट्री ऑयल भी लाभदायक
टी ट्री ऑयल में नारियल को तेल को मिक्स करके भी आप इस समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके लिए आप इन दोनों तेल की कम से कम दो से तीन बूंदें लें। इन दोनों तेल को मिलाकर हाथों पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें। रातभर ऐसे ही हाथ को रहने दें। सुबह अपने हाथ को गुनगुने पानी से धोएं। रोजाना ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल