1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. विरुष्का के रिसेप्शन की ड्रेस को लेकर भिड़े सब्यसाची और ये डिजायनर, जानिए क्या था ऐसी वजह

विरुष्का के रिसेप्शन की ड्रेस को लेकर भिड़े सब्यसाची और ये डिजायनर, जानिए क्या था ऐसी वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:03 pm IST

विराट की ड्रेस को लेकर ब्लंडर मिस्टेक हो गई। जानिए ऐसा क्या हुआ कि दो डिजायनर्स आमने-सामने आ गए।

virushka- India TV Hindi
virushka

नई दिल्ली:  मुंबई के सेंट रेगिस होटल में मंगलवार 26 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन था जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। ज़ाहिर है सबकी नज़रे दूल्हे दुल्हन यानी विराट और अनुष्का शर्मा पर थीं। लेकिन इस दौरान  विराट की ड्रेस को लेकर ब्लंडर मिस्टेक हो गई। जानिए ऐसा क्या हुआ कि दो डिजायनर्स आमने-सामने आ गए।

दरअसल विराट ने मुंबई के रिसेप्शन में नेवी ब्लू कलर का बंदगला कोट पहना हुआ था। जिसे फैशन डिजायनर राघवेंद्र राठौर ने डिजायन किया था, लेकिन सब्यसाची ने इसका क्रेडिट खुद लेने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों के बीच तनाव हुआ।

raghvengra and sabya sanchi
raghvengra and sabya sanchi

सब्यसाची ने ट्वीटर में रिसेप्शन के समय ट्वीट किया कि विराट ने जो ड्रेस पहनी हुई है। वो सब्यसाची केलेक्शन से ली गई है। जिसके बाद राठौर ने एक ईमेल किया, जिसमें उन्होंने भी विराट की ड्रेस का क्रेडिट लिया। जिसके बाद सब्यसांची को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने वह ट्विट तुंरत डिलीट कर दिया।

इसके साथ ही सब्यसाची ने कहा कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने भी इसी तरह का एक आउटफिट बनाया है। जिसके कारण ये गलती हुई। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

ऐसी थी विराट की ड्रेस

मुंबई रिसेप्शन में विराट ने बंदगला इंडिगो ब्लू कलर का कोट पहना हुआ था। जिसमें हैंड क्राफ्टेड विंटेज गोल्ड बटन लगे थे। वहीं, अनुष्का ने सब्यसाची का ड्रेस ही पहना था। अनुष्का चाहती थी कि वह 'ओल्ड वर्ल्ड ग्लैमर' पहने और इसी वजह से हमने 'जैज' (Jazz) को चुना था, जिसमें स्मोकी ग्रे कलर का टच दिया है। इसके साथ अनुष्का ने कमर में 'बंगाल टाइगर' की बेल्ट पहनी हुई थी। वहीं रहंगे में  सिल्वर थ्रेड, सिक्वीन और ऑर्गेंजा फ्लावर्स का यूज किया गया। इसके साथ अनुष्का ने जो दुपट्टा लिया है, वो लखनऊ के कारीगरों ने रेडी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल