1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर 2 चम्मच मेहंदी लाएगी ऐसा रंग कि देखने वाले रह जाएंगे दंग, छुप जाएंगे सारे सफेद बाल, ऐसे करें तैयार

बालों पर 2 चम्मच मेहंदी लाएगी ऐसा रंग कि देखने वाले रह जाएंगे दंग, छुप जाएंगे सारे सफेद बाल, ऐसे करें तैयार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 07, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 12:18 pm IST

बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल जड़ से काले हो जाएंगे। सिर्फ 2 चम्मच मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर तैयार करें बालों के लिए नेचुरल हेयर कलर, जानें लगाने का तरीका।

बालों पर काला रंग लाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं- India TV Hindi
बालों पर काला रंग लाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं Image Source : SOCIAL

सफेद बालों को काला बनाने के लिए अगर आप नेचुरल कलर खोज रहे हैं तो मेहंदी का इस्तेमाल करें। हालांकि कुछ लोग मेहंदी लगाना इसलिए पसंद नहीं करते हैं क्योंकि मेहंदी से सफेद बाल काले होने की बजाय लाल रंग के हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों को मेहंदी लगाना झंझट का काम लगता है। आज हम आपको सिर्फ 2 चम्मच मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे बालों पर एकदम काला रंग आएगा। जानिए मेहंदी में और क्या क्या मिलाना है और इसे कैसे सफेद बालों पर लगाना है?

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?

  • बालों को काला बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच हरी मेहंदी लें। अब एक पैन में 2 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच चाय की पत्ती, 2 चम्मच चावल, 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच लौंग डालकर 1 कप पानी डें।

  • इस सारी चीजों को 10 मिनट के लिए नॉर्मल फ्लेम पर पकाएं और हल्का ठंडा होने दें। अब इस पानी को छान लें और थोड़ा थोड़ा डालते हुए मेहंदी में मिलाएं। मेहंदी को इसी पानी से घोलना है। अब मेहंदी को 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

  • 2 चम्मच मेहंदी यहां हमने लड़कों के सिर पर लगाने के लिए तैयार की है। आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से मेहंदी कम या ज्यादा कर सकते हैं। मेहंदी को बालों पर लगाएं और अच्छी तरह शावर कैप या पॉलिथिन से कवर कर लें।

  • इस तरह मेहंदी को करीब 4 घंटे तक लगाकर रखें। समय पूरा होने पर मेहंदी को नॉर्मल पानी से धो लें। ध्यान रखें मेहंदी के तुरंत बाद शैंपू नहीं करना है। बालों को सूखने के बाद तेल लगा लें और फिर अगले दिन बालों को शैंपू से वॉश कर लें।

  • हफ्ते में 1 बार इस तरह मेहंदी लगाएंगे तो आपके बाल धीरे-धीरे नेचुरली काले हो जाएंगे। इस तरह मेहंदी लगाने से बालों पर ब्राउन कलर आएगा न कि रेड। आप आसानी से मेहंदी को बालों पर अप्लाई करें।

  •  बालों पर मेहंदी का ऐसा खूबसूरत रंग चढ़ेगा कि हर कोई देखता रह जाएगा। आपके सारे सफेद बाल आसानी से इस रंग में छुप जाएंगे। इससे बाल एकदम सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल