1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लें इन 2 पत्तियों का अर्क, नहीं होगी खुजली और दाने!

होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लें इन 2 पत्तियों का अर्क, नहीं होगी खुजली और दाने!

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 22, 2024 09:24 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 09:24 am IST

होली खेलने के बाद अगर आपकी स्किन पर खुजली और दाने होने लगे तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको इन दो चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लेना है।

post holi skin care remedy - India TV Hindi
post holi skin care remedy Image Source : SOCIAL

होली खेलने के बाद अक्सर लोग अपनी स्किन पर खुजली, जलन और दानों से परेशान रहते हैं। ये असल में रंगों से जुड़े कुछ साइड इफेक्ट्स हैं जिनका नुकसान हमें लंबे समय तक के लिए हो सकता है। बस, हमें ध्यान ये देना है कि जैसे कि कुछ लक्षण महसूस हो आपको तुरंत ही कुछ उपाय कर लेने हैं। इससे स्किन स्किन को राहत मिलेगी और इन लक्षणों से बचाव होगा। जैसे चेहरे में रेडनेस, स्किन में खुजसी, जलन और दाने। ये तमाम चीजें त्वचा की बनावट को बिगाड़ते हैं और फिर इनके पोर्स को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार लंबे समय तक स्किन ड्राई हो जाती है। तो, जानते हैं एक कारगर उपाय।

होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लें इन 2 पत्तियों का अर्क

होली खेलने के बाद अगर आपके चेहरे पर एक्ने, दाने और जलन जैसी स्थिति महसूस होती है तो आप इस घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। आपको करना ये है कि एलोवेरा और तुलसी की पत्तियों को लेना है और इसका पैक बनाकर लगाना चाहिए। जैसे कि
-एलोवेरा में से जेल निकाल लें।
-तुलसी की पत्तियों को इसमें मिलाकर पीस लें।
-फिर इसमें दही मिला लें और दोनों को फेंट लें।
-इसमें हल्का सा बादाम का तेल मिलाएं। नहीं है तो न मिलाएं।
-फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
-10 मिनट बाद एक ठंडे कपड़े से चेहरा पोंछ लें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

holi skin care
Image Source : SOCIALholi skin care

अगर इसके बाद भी आपके चेहरे पर खुजली हो रही हो तो बर्फ को कपड़े में बांधकर लगा लें। ये आपकी स्किन को राहत पहुंचाने का काम करेगा। बता दें कि एलोवेरा जहां मॉइस्चराइजर है वहीं दही स्किन को हाइड्रेट करता है। तो, तुलसी एंटीबैक्टीरियल है जो कि एलर्जी कम करता है। इसके अलावा ये तीनों मिलकर स्किन में जलन को भी कम करते हैं और ड्राईनेस में भी कमी लाते हैं। साथ ही अगर चेहरे पर रेडनेस हो रही है तब भी दही व्यापक तौर पर इसे कम करता है।

तो, होली खेलने के बाद स्किन से जुड़ी ये समस्याएं हो रही हों तो ये फेस पैक बनाकर लगा लें। आप अकारण भी इस फेस पैक को होली खेलने के बाद स्किन पर लगा सकते हैं। ये स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाने में मददगार है। साथ ही अन्य दिनों में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल