1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नमकीन गुजिया खाई है आपने? इस बार होली पर इस रेसिपी से बनाएं

नमकीन गुजिया खाई है आपने? इस बार होली पर इस रेसिपी से बनाएं

 Published : Mar 21, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 01:42 pm IST

होली में अभी तक आपने मीठी गुजिया ही बनाई और खाई होगी। लेकिन, इस बार आपको नमकीन गुजिया बनाना भी ट्राई करना चाहिए। इस गुजिया को बनाने के लिए आप इसे रेसिपी को आजमा सकते हैं।

namkeen gujiya- India TV Hindi
namkeen gujiya Image Source : SOCIAL

Holi recipes: होली में लोग तरह-तरह की चीजों को बनाते और खाते हैं। ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग मीठे से लेकर नमकीन तक, कई चीजों को खाते हैं। जैसे कि गुजिया। आज तक आपने मावा, ट्राई फ्रूट्स और तरह-तरह की चीजों से बनी गुजिया खाई होगी लेकिन आज हम आपको नमकीन गुजिया की रेसिपी बताते हैं। दरअसल, ये गुजिया मावे वाली गुजिया से भी ज्यादा दिन तक चलती है और इसके स्वाद से आपका मन नहीं भरेगा। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो, आइए जानते हैं नमकीन गुजिया कैसे बनाएं। 

नमकीन गुजिया कैसे बनाएं-How to make namkeen gujiya 

साम्रगी

मैदा

सूजी 
गेहूं का आटा
नमक
तेल
पानी
सूखी साबुत लाल मिर्च
राइ/सरसों
उड़द दाल दरदरा पीसकर रख लें
सौंफ
करी पत्ता
हींग
हरी मिर्च
नारियल का बुरादा

namkeen gujiya kaise banayen
Image Source : SOCIALnamkeen gujiya kaise banayen

बनाने का तरीका-Recipe of namkeen gujiya 

 -एक कटोरे में थोड़ा मैदा, सूजी, गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा गर्म तेल डालें।
- फिर इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें। फिर इसे ढककर एक तरफ रख दें।
- भरने के लिए गैस पर एक पैन रखें, उसमें थोड़ा सा तेल, सूखी साबुत लाल मिर्च, सरसों के बीज, उड़द की दाल, सौंफ, कलौंजी, करी पत्ता, हींग और कुछ कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।
-आंच बंद कर दें और इसमें सूखा नारियल,  हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें।
-अब धनिया की पत्तियां डालें और थोड़ा सा गुड़ का पाउडर और नमक डालें। सबको अच्छी तरह से मिलाएं और हो गई तैयार आपकी स्टफिंग। 
-इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। आटे की एक लोई लें और उसे बेल लें।
-फिर उस पर थोड़ा सा पानी लगाएं और ओवरलैप करते हुए गुजिया को कोने-कोने से चिपका दें। 
- इसे कांटे से डिजाइन दें।
-गुजिया को तेल में तल लें।

आप इस गुजिया को लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।  इसे आप हरी और लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं और इसका पूरी तरह से लुत्फ उठा सकते हैं। तो, कभी ये नमकीन गुजिया जरूर ट्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल