Skin Care : खूबसूरत और शाइनिंग स्किन हर शख्स की ख्वाहिश होती है। फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। क्योंकि स्किन को बेहतरीन बनाने का चाह तो हर कोई रखता है। अक्सर लोग अपने स्किन को अच्छी बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया करते हैं। वहीं कुछ लोग घर पर ही नए-नए नुस्खों से अपनी स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते हुए नज़र आते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं और खास तरीका। जिसे आप आसानी से घर बैठे इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी स्किन को बेहतरीन बना सकते हैं।
सेब का सिरका
सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) भी कहा जाता है। इसे सेब से बनाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि आप इस सिरके को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। ये जल्दी से खराब नहीं होता है। सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
सेब का सिरका सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा रहता है। आप इसे अपने स्किन केयर रुटीन में भी शामिल कर सकते हैं। सेब के सिरके के इस्तेमाल से एक्ने की समस्या दूर होती है। साथ इससे आपकी स्किन खूबसूरत और ब्राइट भी होती है। इतना ही नहीं इस सिरके में त्वचा के संक्रमण को कम करने और जलन को शांत करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

सेब के सिरके का इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
संपादक की पसंद