1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये चार Homemade Face Mask त्वचा के लिए होंगे गेम चेंजर साबित, पूरी गर्मियां स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और खिली खिली

ये चार Homemade Face Mask त्वचा के लिए होंगे गेम चेंजर साबित, पूरी गर्मियां स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और खिली खिली

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 09, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 02:22 pm IST

How to Make Face Glow in Summer at Home: गर्मियों में अगर स्किन का ध्यान अच्छे से न रखो तो त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है जिससे त्वचा की चमक पूरी तरह से खत्म हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं अपनी स्किन का ख्याल कैसे करें?

 होममेड फेस मास्क - India TV Hindi
होममेड फेस मास्क Image Source : FREEPIK

गर्म मौसम स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खासकर अगर आप गर्मी और धूप के ज़्यादा रहते हैं तोआपकी त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है।  ऐसे में अपने स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और हाइड्रेटिंग बनाने के लिए आप इन बेहतरीन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं अपने स्किन को खिला खिला बनाने के लिए किन फेस मास्क का इस्तेमाल करें?

हाइड्रेटिंग स्किन के लिए इन फेस मास्क का करें इस्तेमाल:

  • एलोवेरा और खीरे का मास्क: सूथिंग स्किन के लिए एलोवेरा और खीरा का कॉम्बिनेशन बेहद लाजवाब है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है जिससे नमी बनी रहती है वहीं खीरा सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल को खीरे के रस के साथ मिलाएँ। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ, 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर ठंडे पानी से धो लें।

  • फायदे: एलोवेरा और खीरे का फेस पैक त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, सूजन कम करता है, और तुरंत ठंडक का एहसास देता है जो गर्मियों के लिए परफेक्ट है।

  • केला और दूध का फेस पैक: केले से विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और दूध सेत्वचा को नमी मिलती है। एक पका हुआ केला आधा लें, उसे मसल लें, और उसमें इतना दूध मिलाएं कि एक पेस्ट बन जाए। इसे इस्तेमाल करने के लिए, पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

  • फायदे: रूखी त्वचा को गहराई से पोषण देता है। त्वचा की नमी को बेहतर बनाने में मदद करता है। चेहरे को चिकनाई और चमक देता है।

  • शहद और पपीते का फेस पैक: पपीते में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो चेहरे से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद करता है। शहद और पपीते का पैक बनाने के लिए, एक पका हुआ पपीता काट लें और उसे 1 चम्मच शहद के साथ मसल लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर समान रूप से फैला लें। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धोकर हटा दें।

  • फायदे: शहद और पपीते के फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा ज़्यादा चमकदार दिखेगी और उसकी बनावट में भी सुधार होगा।

  • गुलाब जल और चंदन का फेस पैक:  चंदन त्वचा जलन को कम करने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है। चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें (इसमें पानी न डालें)। पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएँ। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

  • फ़ायदे: इस फेस पैक में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो त्वचा की लालिमा को कम करने और उसे प्राकृतिक चमक देने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल