1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसे करेंगे मेथी का इस्तेमाल तो डैंड्रफ की होगी छुट्टी, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, जानें कब और कैसे करें यूज

ऐसे करेंगे मेथी का इस्तेमाल तो डैंड्रफ की होगी छुट्टी, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, जानें कब और कैसे करें यूज

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 30, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 11:52 pm IST

How to use fenugreek seeds for hair: इन तरीकों से करें मेथी का इस्तेमाल डैंड्रफ की होगी छुट्टी और सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, जानें कब और कैसे करें यूज

मेथी- India TV Hindi
मेथी Image Source : SOCIAL

बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। ये रूसी, बालों का झड़ना और रूखे बालों की समस्या का हल बन सकता है। मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने और क्षतिग्रस्त बालों के रोम को फिर से बनाने में मदद करता है। इसमें लेसिथिन भी होता है जो एक फिसलन वाला पदार्थ है और आपके बालों को चमक देता है। इसके अलावा भी मेथी, बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। तो, आइए जानते हैं बालों के लिए मेथी का प्रयोग कब और कैसे करें।

बालों के लिए मेथी का उपयोग कैसे करें:

  • दही में मिलाकर लगाएं मेथी के बीज: मेथी के बीजों को पीस लें और इस पेस्ट को दही में मिला लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और बालों की जड़ों में मसाज करें। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। ये तरीका आपके बालों की रंग को संरक्षित कर सकता है और आपको यह सफेद बालों की समस्याओं से बचा सकता है। तो, अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो दही में मेथी के बीज मिलाकर लगाएं। 

  • अंडे के साथ मिलाकर बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क: बालों को प्रोटीन की जरुरत पड़ती रहती है। ये हेयर ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये झड़ते और डैमेज बालों की समस्याओं को कम करने में मददगार है। तो, आपको करना ये है कि मेथी के बीजों का पाउडर बना लें और या फिर इसे थोड़ा पीस लें और 1 अंडा तोड़कर मिला लें। फिर इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं। ये आपके बालों के टैक्सचर को सही करने में मददगार होगा। 

  • मेथी के बीजों को पीसकर लगाएं: मेथी के बीजों को पीसकर अपने बालों की जड़ों पर लगाना, आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। ये बालों में जान ही नहीं लाता बल्कि, एंटी डैंड्रफ गुणों से भी भरपूर है और बालों में रूसी की समस्या को दूर करता है। तो, इन तमाम तरीकों से अपने बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल करें। ये तरीके बेहद कारगर तरीके से काम करते हैं और बालों की कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल