1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस मसाले को बालों पर लगाने से लटकने लगेगी मोटी घनी चोटी, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

इस मसाले को बालों पर लगाने से लटकने लगेगी मोटी घनी चोटी, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 06, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 02:41 pm IST

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो डाइट के साथ बालों की सही देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए बालों पर नियमित रूप से हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इस मसाले को बालों पर लगाने से बाल घने और मजबूत बनेंगे।

घने बाल- India TV Hindi
घने बाल Image Source : SOCIAL

बालों पर कई तरह के घरेलू नुस्खे आपने आजमाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी बालों पर दालचीनी का उपयोग किया है। खड़े मसाले में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे बालों को भी फायदा मिलता है। दालचीनी (Cinnamon) का स्वाद मीठी और हल्का तीखा सा होता है। दालचीनी का सेवन करने से सूजन कम होती है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाली दालचीनी एंटी-माइक्रोबियल गुणों का अच्छा सोर्स है। दालचीनी में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन और मिनरल पाए जाते हैं। हेयर ग्रोथ के लिए दालचीनी का उपयोग किया जा सकता है। इससे बालों की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं।

दालचीनी का हेयर मास्क (Cinnamon Hair Mask) 

  • दालचीनी, नारियल तेल और हल्दी- दालचीनी को नारियल के तेल और हल्दी में मिलाकर हेयरमास्क बना सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी, 1 चम्मच हल्दी और 2-3 चम्मच नारियल तेल मिला लें। इसे बालों की जड़ों पर लगाकर रखें और करीब आधा घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी। बालों की समय से पहले सफेद होने की समस्या कम हो जाएगी। स्कैल्प को भरपूर पोषण मिलेगा।

  • दालचीनी, ऑलिव ऑयल और शहद- बालों को टूटने से बचाना है तो दालचीनी में शहद मिलाकर लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर लेना है उसमें 1 चम्मच शहद और 3-4 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म कर लें इससे सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए बालों पर लगा लें। बालों को पानी या किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। बाल एकदम घने और मुलायम हो जाएंगे।

  • दालचीनी, अंडा और दही-  बालों के लिए दही और अंडा के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन अगर आप दही, अंडा और दालचीनी को मिलाकर मास्क के रूप में बालों पर लगाते हैं तो इससे बालों को मजबूती मिलेगी। इस हेयरमास्क से बालों में नमी आएगी। इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 अंडे का पीला भाग, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही लेकर मिक्स कर लें। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल