1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन स्थितियों में महिलाओं के शरीर पर उगने लगते हैं अनचाहे बाल, जानें वजह और ऐसे करें अपना बचाव?

इन स्थितियों में महिलाओं के शरीर पर उगने लगते हैं अनचाहे बाल, जानें वजह और ऐसे करें अपना बचाव?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 03, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 03:05 pm IST

चलिए जानते हैं कि किन कारणों से महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल आने लगते हैं और उसे हटाने के लिए क्या करें?

महिलाओं के शरीर पर उगने लगते हैं अनचाहे बाल,- India TV Hindi
महिलाओं के शरीर पर उगने लगते हैं अनचाहे बाल, Image Source : SOCIAL

महिलाओं के चेहरे पर पुरुषों की तरह दाढ़ी नहीं उगती है लेकिन कुछ महिलाओं के चेहरे पर ज़रूरत से ज्यादा बाल उगने लगते हैं। इस समस्या को हिर्सुटिज़्म कहा जाता है। इससे पीड़ित महिलाओं के चेहरे, बांह, पीठ और सीने पर अनचाहे बाल उगने लगते हैं जिससे उनकी खूबसूरती बिगड़ने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन कारणों से महिलाओं के शरीर पर अनचाहे बाल आने लगते हैं और उसे कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

किन स्थितियों में आने लगते हैं अनचाहे बाल:

  • पीसीओएस: महिलाओं में यह अवस्था एण्ड्रोजन नामक हॉर्मोन्स का लेवल सामान्य से ज्यादा बढ़ जाने के कारण होती है। यह हिर्सुटिज़्म होने का सबसे प्रमुख कारण है। पीसीओएस में बहुत तेजी से एण्ड्रोजन लेवल बढ़ने लगता है जिसकी वजह से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं का मासिक चक्र भी बिगड़ जाता है और वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है।

  • एड्रेनल ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं : शरीर में एड्रेनल ग्रंथि किडनी के ठीक ऊपर स्थित होती है और इसका मुख्य काम हार्मोन का स्त्राव करना होता है। जो महिलाएं कंजेनिटल एड्रेनल हाइपरप्लासिया से पीड़ित होती हैं उनमें हार्मोन का उत्पादन करने वाले एंजाइम की कमी होने लगती है जिससे उनके गालों पर बाल बहुत अधिक मात्रा में उगने लगते हैं।

  • गर्भावस्था और मेनोपॉज : गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिनकी वजह से चेहरे पर बाल बढ़ जाते हैं।

 कैसे हटाएं अनचाहे बाल? 

चेहरे से बाल को हटाने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल बेहतर करें। अपनी डाइट अच्छी करें। जब आप अपनी डाइट अच्छी करेंगी तब उस वजह से बढ़ा हुआ वजन कम होगा। जिससे आपके असंतुलित हॉर्मोन्स भी संतुलित होंगे और इस वजह से अनचाहे बाल आना बंद हो जाएगा। इसके अलावा फेशियल हेयर को कम करने के लिए आप लेज़र थेरेपी का भी सहारा ले सकती हैं। साथ ही आप घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल