देसी घी की जगह कोई भी तेल नहीं ले सकता, जब रसोई में घी का तड़का लगता है, घी में पराठे सिंकते हैं तो इसकी खुशबू दूर-दूर तक फैल जाती है। भारत खाने में घी का बेहद खास महत्व है। मिठाई से लेकर हलवा तक में घी डाला जाता है। इतना ही नहीं खाने के अलावा घी की मालिश की जाती है, घी को सिर पर लगाया जाता है और घी को पूजा और हवन में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हैरानी की बात है कि ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि घी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जी हां लोग सोचते हैं कि घी को इंग्लिश में भी घी ही कहते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि घी को इंग्लिश में बटर (Butter) कहते हैं। लेकिन ये इसका सही उत्तर नहीं है। घी को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ये आप में से ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा।
घी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
घी को अंग्रेजी में क्लेरिफाइड बटर (Clarified Butter) कहते हैं। यानि वो मक्खन जिसमें से पानी, दूध के ठोस पदार्थ और लैक्टोज को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाता है। यही कारण है कि घी लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इसमें धुआं भी कम उठता है।
घी में विटामिन
ऋग्वेद में घी को ‘घृत’ कहा गया है। आयुर्वेद में चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में घी को सबसे अच्छी औषधि माना गया है। घी में ऐसे कई गुण होते हैं जो पेट और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है जो गट हेल्थ के लिए अच्छा है। घी में विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K पाया जाता है।
घी के फायदे
रोजाना सीमित मात्रा में घी खाने से पाचन शक्ति बढ़ाती है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने, बाल और त्वचा को सुंदर चकमदार बनाने में भी घी का कोई मुकाबला नहीं है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो घी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है। घी में मौजूद DHA और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिमाग की नसों को स्वस्थ रखता है।