1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लहसुन, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी से बना लें वेट लॉस ड्रिंक, जमा चर्बी और वजन घटाने में है असरदार

लहसुन, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी से बना लें वेट लॉस ड्रिंक, जमा चर्बी और वजन घटाने में है असरदार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 12, 2024 01:55 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 01:55 pm IST

Weight Loss Drink: मोटापा कम करने के लिए अगर आप डाइट और एक्सरसाइज करके थक चुके हैं तो एक बार ये ड्रिंक जरूर ट्राई करें। हल्दी, लहसुन, काली मिर्च और तुलसी से बना ये ड्रिंक तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाएं और कब पिएं।

Weight Loss Drink- India TV Hindi
वजन घटाने वाला ड्रिंक Image Source : FREEPIK

सर्दियों में ऑयली पूरी-परांठे खाने से वजन बढ़ गया है तो ये खबर आपके लिए है। जिम और एक्सरसाइज का जिन लोगों के पास वक्त नहीं है वो लोग कुछ घरेलू उपायों से भी मोटापा कम कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वेट लॉस ड्रिंक बता रहे हैं जो सालों से जमा चर्बी को पिघला देगा। इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिलेगी। खासबात ये है कि इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको रसोई में आसानी से मिलने वाले सामान की ही जरूरत होगी। आप लहसुन, तुलसी, अदरक, काली मिर्च और हल्दी को मिलाकर ये वेट लॉस ट्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीने से तेजी से फैट कम होने लगेगा।

वेट लॉस ड्रिंक बनाने का तरीका

सबसे पहले 1 बड़ी सी लहसुन को छील लें और उसे क्रश करके 1 गिलास पानी में मिला लें। अब इसे 10- 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसमें 1 इंच कच्ची हल्दी या हल्दी पाउडर मिलाएं। 1 चुटकी काली मिर्च और 5-6 पत्ते तुलसी के मिलाने हैं। अब इसमें 1 टीस्पून नींबू मिला दें। आप इसे तुरंत पी सकते हैं या थोड़ी देर इन चीजों को अच्छी तरह से छुलने के बाद भी पी सकते हैं। वैसे थोड़ी देर रखने के बाद पीने से ज्यादा फायदा होगा। सर्दियों में इसमें 1 टुकड़ा अदरक भी मिक्स कर सकते हैं।

कितनी बार पीएं ये ड्रिंक?

सर्दियों में आप इस ड्रिंक को दिन में 2 बार पी सकते हैं, लेकिन गर्मियों में सिर्फ एक बार 1 गिलास ही पानी है। अगर आप सुबह खाली पेट पीते हैं तो इससे तेजी से वजन कम होगा। ज्यादा मात्रा में इसे पीने से परेशानी हो सकती है। 

लहसुन, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी के फायदे

इस ड्रिंक में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है वो सभी वेट लॉस में मदद करती हैं। खासतौर से लहसुन फैट बर्न का काम करता है। लहसुन खाने से जमा फैट कम हो जाता है। वहीं काली मिर्च मेटाबॉजिल्ट को ठीक करती है। इससे पाचन अच्छा रहता है और मोटापा कम होने लगता है। हल्दी ऑर्गन्स के बीच वाले फैट को कम करती है। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री का गुण शरीर पर आई सूजन को कम करते हैं। नींबू, अदरक और तुलसी भी वेट लॉस में मदद करते हैं।

क्या है जैपनीज़ वॉटर थेरेपी, जो वजन घटाने में तेजी से करती है मदद, इस तरह करें फॉलो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल