1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पेट में गैस बनने पर कैसे सोना चाहिए? जानें तरीका और फायदे

पेट में गैस बनने पर कैसे सोना चाहिए? जानें तरीका और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 01, 2022 07:39 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 07:39 pm IST

How to sleep for gas relief: पेट में गैस की समस्या कई बार आपको गंभीर रूप से परेशान करती है। ऐसे में सोने के तरीके को ठीक करके आप इस समस्या से बच सकते हैं।

gas_problem_in_hindi- India TV Hindi
gas_problem_in_hindi Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, लोगों को रह-रह कर परेशान कर सकती है। ऐसे में कुछ समस्याएं जैसे कि गैस, बदहजमी और सीने में जलन की दिक्कत लोगों को ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में जरूरी यह है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें और कोशिश करें कि उन टिप्स को अपनाएं जो कि आपको इस समस्या से राहत पाने में मदद करे। ऐसी ही एक समस्या है पेट में गैस होना जिसमें आपके सोने का तरीका, इससे राहत पाने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं। उससे पहले जानते हैं पेट में गैस का कारण।

पेट में गैस की समस्या क्यों होती है? 

पेट में गैस की समस्या खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण होती है। जैसे कि ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों का सेवन गैस की समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, जब हमारा पाचन तंत्र इसे सही से पचा नहीं पाता तो इससे एसिड बाइल जूस ऊपर की ओर आने लगता है और गले में एक जलन पैदा करता है। इससे गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने सोने के तरीके को ठीक करें तो इस समस्या से बच सकते हैं।

जूतों से आ रही बदबू की वजह से उठानी पड़ती है शर्मिंदगी, ट्राई करें ये टिप्स, चुटकियों में होगा हल

पेट में गैस बनने पर कैसे सोना चाहिए-How to sleep for gas relief in hindi

पेट में गैस बनने पर बाईं करवट (left side sleeping) हो कर सोएं। दरअसल, ये तरीका सच में कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, बाईं करवट सोने सेगुरुत्वाकर्षण छोटी आंत से बड़ी आंत तक पाचन तंत्र के माध्यम से वेस्ट प्रोडक्ट को अधिक आसानी से स्थानांतरित करने में मदद करती है। यह गैस और सूजन और अन्य पाचन संबंधी असुविधाओं से होने वाली परेशानी को कम करने में मदद करता है। 

Night Skin Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, त्वचा रहेगी हेल्दी

बाईं करवट सोने के फायदे-left side sleeping benefits

बाईं करवट करके सोने के कई फायदे हैं। दरअसल, इस करवट सोने से आपका डाइजेशन सही होता है और फूड मेटाबोलिज्म तेजी से होता है। इसके अलावा इस करवट सोने से ब्रेन और पेट के बीच सही पाचन को लेकर बातचीत यानी कम्युनिकेशन रहता है और पेट अपना काम आसानी से करता है। इसके अलावा इस करवट सोने से बाइल जूस या कहें कि खाना पचाने वाला एसिडिक जूस फूड पाइप के जरिए ऊपर की ओर नहीं जाता जिससे सीने में जलन की समस्या नहीं होती है। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल