1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मिट्टी के बर्तनों को करते हैं यूज? जान लें इन्हें साफ करने और रखने का सही तरीका

मिट्टी के बर्तनों को करते हैं यूज? जान लें इन्हें साफ करने और रखने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 14, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:16 pm IST

क्या आप भी अपने किचन में ईको फ्रेंडली मिट्टी के बर्तनों को यूज करते हैं? अगर हां, तो आपको भी मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए।

Earthen Pots- India TV Hindi
Earthen Pots Image Source : FREEPIK

नॉन स्टिक बर्तनों की जगह मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के बर्तनों को इस्तेमाल कर न केवल आपकी किचन ईको फ्रंडली बनेगी बल्कि इन्हें यूज करना आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। 

साफ करने के सही तरीके

  • यूज कर सकते हैं बेकिंग सोडा- मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए डिटर्जेंट यूज करने की गलती न करें। डिटर्जेंट आपके बर्तन और बर्तन में बनने वाले खाने को खराब कर सकता है। इन्हें साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। बर्तनों को स्क्रब करने के लिए आप नारियल की छाल से बने स्क्रब को यूज कर सकते हैं।

  • सुखाना न भूलें- मिट्टी के बर्तनों को धोने के बाद सुखाना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका मिट्टी का बर्तन गीला रह जाएगा तो उसके अंदर फफूंद लग सकती है। मिट्टी के बर्तन को किचन की किसी ठंडी और सूखी जगह पर ही रखना चाहिए।

  • गौर करने वाली बात- ध्यान रहे कि आपको मिट्टी के बर्तनों में खट्टे फूड आइटम्स नहीं रखने चाहिए।

कैसे करनी चाहिए देखभाल?

  • मिट्टी के बर्तनों को अलग रखें- मिट्टी के बर्तन नाजुक होते हैं इसलिए आपको इन्हें स्टील या फिर एल्युमीनियम के बर्तनों से अलग रखना चाहिए। इन्हें मेटल के बर्तनों के पास भी नहीं रखना चाहिए वरना मिट्टी के बर्तन टकराने की वजह से टूट सकते हैं।

  • यूज करें लकड़ी की चमचा- मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने के लिए आपको मेटल की चम्मच/चमचे की जगह लड़की की चम्मच/चमचे का इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ी के चमचे में न केवल गैस की तेज आंच सहन करने की क्षमता होती है बल्कि ये मिट्टी के बर्तनों पर निशान भी नहीं पड़ने देता। 

इन आसान सी टिप्स को फॉलो कर आप अपने मिट्टी के बर्तनों को टूटने से बचा सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करें जिससे आपके मिट्टी के बर्तनों की शेल्फ लाइफ को बढ़ाया जा सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल