1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. झटपट पूरी हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, डाइट में शामिल कर लीजिए ये नेचुरल जूस

झटपट पूरी हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, डाइट में शामिल कर लीजिए ये नेचुरल जूस

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 05, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 06:30 am IST

क्या आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है? अगर हां, तो आप अपनी डाइट में कुछ जूस को शामिल कर इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन बी12 से भरपूर जूस- India TV Hindi
विटामिन बी12 से भरपूर जूस Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपकी सेहत कितनी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? विटामिन बी12 की कमी फिजिकल, न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपकी बॉडी में भी विटामिन बी12 की कमी पैदा हो चुकी है, तो आपको इस कमी को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आइए कुछ ऐसे जूस के बारे में जानते हैं जिनके अंदर इस विटामिन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

फायदेमंद साबित होगा पालक का जूस

पालक के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। पालक और पालक के जूस में पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पालक में विटामिन बी12 के अलावा विटामिन सी और विटामिन ए भी मौजूद होता है। पालक का जूस इस विटामिन की डेफिशिएंसी को दूर करने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकता है।

चुकंदर के जूस को बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर आप चाहें तो चुकंदर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, चुकंदर में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। चुकंदर के जूस में विटामिन बी12 के साथ-साथ फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी भी होता है। विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का जूस एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

पी सकते हैं संतरे का जूस

अगर आपको भी यही लगता है कि संतरे में सिर्फ विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। संतरे में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन बी12 भी पाया जाता है। यही वजह है कि विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए फोर्टिफाइड संतरे का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल