1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में करने लगते हैं ओवरथिंकिंग और नहीं सो पाते हैं चैन की नींद, तो सोने से पहले कर लें ये 5 काम

रात में करने लगते हैं ओवरथिंकिंग और नहीं सो पाते हैं चैन की नींद, तो सोने से पहले कर लें ये 5 काम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 22, 2024 10:00 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 10:00 pm IST

अक्सर रात में कुछ लोग इतनी ओवरथिंकिंग करने लगते हैं कि सो ही नहीं पाते हैं। साउंड स्लीप लेने के लिए आपको रात में सोने से पहले कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

How to stop overthinking?- India TV Hindi
How to stop overthinking? Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी रात में सोने में दिक्कत होती है तो आपको समय रहते कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, कुछ लोग रात में सोते समय ओवरथिंकिंग का शिकार बन जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें रात भर नींद नहीं आ पाती है। अगर आप भी रात में चैन की नींद सोना चाहते हैं तो महज पांच टिप्स को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। 

  1. फोन से बनाएं दूरी- सोने से लगभग एक घंटे पहले अपने फोन से या फिर किसी भी तरह की स्क्रीन से दूरी बना लीजिए। दरअसल, स्क्रीन्स आपकी स्लीप साइकिल को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। 

  2. तय करें समय- साउंड स्लीप के लिए आपको हर रोज एक समय पर बिस्तर पर लेटकर सोने की कोशिश करनी है। रोज नियम से एक तय समय पर बेड पर लेट जाएं। कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद उसी समय पर नींद आने लग जाएगी। 

  3. लाइट्स ऑफ कर लें- बिस्तर पर लेटने से पहले अपने कमरे की सभी लाइट्स ऑफ या फिर डिम कर लीजिए। अंधेरे कमरे में आप रिलैक्स महसूस करेंगे और आपको जल्दी नींद आएगी। 

  4. चाय/कॉफी से परहेज- चैन की नींद के लिए आपको चाय या फिर कॉफी से परहेज करना चाहिए। कैफीन आपकी स्लीप साइकिल पर बुरा असर डाल सकती है। 

  5. कर सकते हैं मेडिटेट- अगर आप बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करते हैं, तो आप मेडिटेट करना शुरू कर दीजिए। मेडिटेशन की मदद से न केवल आप नींद की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि अपनी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।

हर रोज साउंड स्लीप लेने की वजह से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 

वजन घटाने के लिए चावल से नहीं करना पड़ेगा परहेज, इस तरह बनाकर डाइट में कर सकते हैं शामिल

कहीं आप भी तेल को बार-बार गर्म तो नहीं करते हैं? नहीं सुधारी अपनी ये आदत तो पड़ सकते हैं लेने के देने

शरीर में जमा चर्बी को करना चाहते हैं Burn, तो रात में सोने से पहले पी लें ये हर्बल ड्रिंक, छूमंतर हो जाएगा मोटापा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल