1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मेथी के पानी से बालों को धोने से क्या फायदा होता है, जानिए इस्तेमाल का तरीका, कैसे बनाएं मेथी पानी

मेथी के पानी से बालों को धोने से क्या फायदा होता है, जानिए इस्तेमाल का तरीका, कैसे बनाएं मेथी पानी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 23, 2026 11:47 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 11:47 am IST

Methi Water For Hair: बालों को धोने के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इससे बालों झड़ना और टूटना कम हो जाता है। जानिए कैसे इस्तेमाल करें और मेथी का पानी तैयार करने का तरीका क्या है?

मेथी पानी से बाल धोने के फायदे- India TV Hindi
मेथी पानी से बाल धोने के फायदे Image Source : FREEPIK

बाल और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए मार्केट में कई तरह के केमिकल युक्त कीमती प्रोडक्ट बिकते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट को देखते हुए ज्यादातर लोग नेचुरल चीजों के इस्तेमाल की ओर बढ़ रहे हैं। बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए मेथी ऐसा ही असरदार उपाय है। बालों पर मेथी का पानी इस्तेमाल करना एक देसी और नेचुरल नुस्खा है जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि बालों को कई फायदे पहुंचाता है। आइये जानते हैं मेथी के पानी से बालों को धोने से क्या फायदा मिलता है और मेथी का पानी कैसे तैयार किया जाता है।

मेथी के पानी से बालों को धोने के फायदे

बालों को झड़ना कम- मेथी के पानी से बालों को धोने से बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। मेथी शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है। मेथी में पाया जाने वाला प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल कम हो जाता है।

डैंड्रफ और इंफेक्शन में आराम- मेथी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल गुण स्कैल्प में होने वाले इंफेक्शन को कम करते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं जिससे बालों में होने वाली खुजली और ड्राईनेस दूर होती है। मेथी पानी का उपयोग करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है।

बालों की लंबाई बढ़ेगी- मेथी पानी से बाल धोने से बाल लंबे होते हैं। मेथी में लेसिथिन होता है जो बालों को अंदरूनी पोषण देता और बालों की अच्छी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। मेथी पानी से हेयर वॉश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और नए बाल उगने लगते हैं।

बालों में आएगी शाइन- मेथी का पानी बालों पर लगाने से नेचुरल शाइन आती है। ये डीप हेयर कंडीशनर की तरह काम करता है। मेथी के पानी से बाल धोने से बाल मुलायम, चमकदार और घने हो जाते हैं। इससे बालों की फ्रिजीनेस और रूखापन कम हो जाता है। मेथी के पानी से बाल धोने से स्कैल्प मुलायम बनता है।

सफेद बाल होंगे कम- हफ्ते में 2 बार मेथी के पानी से बाल धोने से बालों के सफेद होने की समस्या कम होती है। मेथी के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन से भरपूर होते हैं जो समय से पहले हो रही बालों की सफेद होने की समस्या को धीमा कर देते हैं। इससे बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं बालों के लिए मेथी का पानी?

इसके लिए आपको 1 कप पानी लेना होगा। पानी में 3 चम्मच मेथी दाना डालें और रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और फिर छान लें। अब मेथी के पानी को स्कैल्प और बालों में लगाकर करीब आधा घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें को नॉर्मल पानी से बाल धो लें या किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल