1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये काम, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये काम, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 06:15 pm IST

खाने के तुरंत बाद अक्सर लोग टहलने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन आपको जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि खाने के बाद टहलना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। भूल से भी खाना खाने के बाद टहलने के लिए नहीं जाना चाहिए।

walking
walking

तुरंत टहलने न जाएं
खाने के बाद टहलना एक अच्छी आदत है लेकिन खाने के तुरंत बाद टहलने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। टहलने में हमारे शरर की एनर्जी बर्न होती है जबकि शरीर के अंदर पाचन क्रिया के लिए भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में खाने के कुछ देर बाद टहलना एक अच्छी क्रिया हो सकती है पर खाने के साथ ही टहलने निकल जाना उल्टा असर डाल सकता है।

तुरंत सोएं नहीं
खाने को पचने में कुछ वक्त लगता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं। इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल