1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चॉकलेट खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप

चॉकलेट खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2016 11:45 am IST,  Updated : Jan 04, 2016 04:26 pm IST

कोको से बनी चॉकलेट लंबे समय तक दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासियों में भगवान के भोजन 'फूड्स ऑफ द गॉड' के रूप में जानी जाती रही है।

dark chocolate
dark chocolate

वजन घटाने में मददगार :-

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।

बेहतरीन एंटी एजिंग :-

वैज्ञानिकों के अनुसार चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लैवनॉल उम्र संबंधित संज्ञानात्मक रोगों को कम कर सकते हैं।

दिमाग को बनाएं तेज :-

अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, रोजाना हॉट चॉकलेट के दो कप पीने से वृद्ध लोगों का मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है और उनकी सोचने की क्षमता भी तेज रहती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल