1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खाना खाने के बाद 1 इलायची का सेवन बदल सकती है आपकी जिंदगी

खाना खाने के बाद 1 इलायची का सेवन बदल सकती है आपकी जिंदगी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 01:02 pm IST

स्वादिष्ट खाने की बात जहां आती है हम लौंग, इलायची की बात करते हैं। लेकिन आपको जानकर काफी हैरानी हो कि एक छोटी से इलायची आपकी लाइफस्टाइल को बदल सकती है। एक छोटी सी इलायची का सेवन करते हैं तो धीरे-धीरे इसके फायदें आपके शरीर पर दिखने लगेगा।

इलायची के फायदें

डॉ. हरिकुमार के अनुसार “रिएक्टिव ऑक्सीजन पर आश्रित जीन्स को नियंत्रित करने वाले जटिल माइक्रो-आरएनए की पहचान के साथ-साथ हम कार्डमोनिन और एफडीए से मान्यता प्राप्त कीमोथैरेपी आधारित दवाओं के संयोजित उपयोग से उपचार की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं।

बढ़ी हुई साइटो-टॉक्सिसिटी के साथ विशिष्ट रासायनिक संश्लेषित एनालॉग का पता लगाना हमारे अध्ययन का अहम हिस्सा है.”मलाशय का कैंसर पुरुषों में होने वाला तीसरा और महिलाओं में दूसरा प्रमुख कैंसर है। इसके लिए आहार और अनियमित जीवन शैली को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जाता है।

डॉ कुजुवेली बी. हरिकुमार के अलावा अध्ययनकर्ताओं की टीम में शर्ली जेम्स, जयशेखरन एस अपर्णा, अवस्थी मैरी पॉल, मानेंद्र बाबू लंकादसरी, सबीरा मोहम्मद, वल्सलाकुमारी एस बीनू, थंकय्यन आर संतोष कुमार, गिरिजा देवी रेशमी शामिल थे. इस अध्ययन से संबंधित नतीजे साइंटिफिक रिपोर्ट्स शोध पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल