1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 10 दिन तक रोजाना खाने के बाद खाएं 2 इलायची, इससे होने वाले फायदे देख चौंक जाएंगे आप

10 दिन तक रोजाना खाने के बाद खाएं 2 इलायची, इससे होने वाले फायदे देख चौंक जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2018 10:32 am IST,  Updated : Apr 24, 2018 10:33 am IST

इलायची यानि खुशबू का खजाना है। यह भारत के सभी घरों में आराम से मिल जाने वाला मसाला है। आपको बता दें कि इलायची दो प्रकार के होते हैं। आप आराम से दोनों इलायची के प्रयोग आसानी से कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग स्वास्थ्य के चक्कर में ज्यादा इलायची खा लेते हैं।

इलायची- India TV Hindi
इलायची

हेल्थ डेस्क: इलायची यानि खुशबू का खजाना है। यह भारत के सभी घरों में आराम से मिल जाने वाला मसाला है। आपको बता दें कि इलायची दो प्रकार के होते हैं। आप आराम से दोनों इलायची के प्रयोग आसानी से कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग स्वास्थ्य के चक्कर में ज्यादा इलायची खा लेते हैं। ऐसे में आपको सबसे जरूरी चीज का ख्याल रखना है वह है इलायची कितना खाया जाए? और इससे होने वाले फायदे

भारतीय रसोई में इलायची के स्वाद की अपनी जगह है। इनमें से बड़ी इलायची जहां भारतीय व्यंजनों का एक प्रमुख मसाला है वहीं आमतौर पर छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मीठे व्यंजनों में इसका फ्लेवर तो लाजवाब लगता ही है, इलायची वाली चाय भी खूब पसंद की जाती है। वैसे इन खूबियों से इतर सेहत के लिए भी यह लाजवाब है। जानिए क्या हैं इसके फायदे 

मुंह की बदबू दूर करने में कारगर

छोटी इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है।  इसे खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। पेट खराब होने या फिर कब्ज होने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। छोटी इलायची खाने से एक ओर जहां पाचन क्रिया दुरुस्त होती है वहीं इलायची में मौजूद तत्व मुंह की बदबू दूर करने का काम करते हैं। अगर आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध बहुत तेज है तो आप हर समय एक इलायची अपने मुंह में रख सकते हैं।

वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने में 
इलायची के इस्तेमाल से सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है ही साथ ही नपुंसकता में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

पाचन क्रिया में विशेष सहायक 
हमारे समाज में खाना खाने के बाद इलायची खाने का चलन कोई नया नहीं है। खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके रासायनिक गुण की वजह अंदरुनी जलन में भी राहत मिलती है। अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल