1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में जरुर पीएं इस तरह का पानी, मिलेगे ये आश्चर्यजनक फायदे

सर्दियों में जरुर पीएं इस तरह का पानी, मिलेगे ये आश्चर्यजनक फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2017 11:44 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 11:44 am IST

आयुर्वेद में इस बात को माना जाता है कि सर्दियों में ठंडा पानी पीने से ज्यादा गुनगुना पानी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गुनगुना पानी आपको कई बीमारियों से बचाता है।

water- India TV Hindi
water

हेल्थ डेस्क: आयुर्वेद में इस बात को माना जाता है कि सर्दियों में ठंडा पानी पीने से ज्यादा गुनगुना पानी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गुनगुना पानी आपको कई बीमारियों से बचाता है।

एक्सपर्ट और डॉक्टर्स इस बारें में कहते है कि आप नियमित रुप से पानी का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से आपका बचाव होता है। जानिए सर्दियों में रोजाना गुनगुना पानी पीने के क्या है लाभ। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी अधिक प्रभाव पड़ता है। दिन भर तो आप गुनगुना पानी नहीं पी सकते है, लेकिन सुबह जरुर पीएं।

  • अधिक थकान हो गए है, तो गुनगुने पानी का सेवन करने से रक्त प्रवाह संतुलित रहता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
  • माना जाता है कि गु्र्दों के लिए ठंडा पानी हानिकारक हो सकता है, लेकिन गुनगुना पानी पीने से ठीक रहता है। साथ ही शरीर में जमी हुई गंदगी को बाहर निकाल देता है।
  • गुनगुना पानी और नींबू का रस डालकर पीने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही वजन कम होता है।
  • गुनगुना पानी पीने से आपको गठिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं हो सकती है, क्योंकि गुनगुना पानी पीने से हमारी हड्डियों के जोड़ों के बीच घर्षण कम हो जाता है। जिससे आप इस बीमारी से बच सकते है।
  • अगर किड़नी डिजीज को खराब होने से बचना है, तो रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएंगी।
  • अगर आपको अस्थमा की समस्या है, तो रोजाना गुनगिने पानी का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:

 

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल