1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सेब ही नहीं इसके छिलके के भी हैं चौकानें वाले फायदे, जानिए

सेब ही नहीं इसके छिलके के भी हैं चौकानें वाले फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 01:40 pm IST

हेल्थ डेस्क: रोजाना सिर्फ एक सेब खाना में डॉक्टर से कोसो दूर रखता है। आपने सेब खाने के फायदों के बारें में तो खूब सुना होगा। लेकिन आप जानते है कि इसके छिलके में कितने

apple- India TV Hindi
apple

हेल्थ डेस्क: रोजाना सिर्फ एक सेब खाना में डॉक्टर से कोसो दूर रखता है। आपने सेब खाने के फायदों के बारें में तो खूब सुना होगा। लेकिन आप जानते है कि इसके छिलके में कितने गुण होते है। कई लोग ऐसे होते है कि उन्हे सेब तो खाना पसंद होते है वह इसका सेवन भी करते है लेकिन छिलका निकाल देते है। जब आप इसके छिलकों के फायदों के बारें में जानेगे तो खुद ही इसका छिलका फेकना बिल्कुल बंद कर देगे।

ये भी पढ़ेः

सेब में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, लेकिन अगर आपने इसका छिलका उतार दिया तो यह फाइबर आधा ही बचता है। इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिन पाया जाता है। जो हमे की रोगों से आराम दिलाता है। इसके साथ ही सेब का छिलका फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता है ही साथ ही कैंसर से बचाव भी करता है।

सेब के छिलके में एंटीऑक्‍सीडेंट और फ्लेविनॉइड होता है जो कि एक अच्‍छी सेहत बरकरार रखने में मदद करते हैं। ये हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करते हैं और शरीर को रोगों से बचाते हैं। जानिए इसको खाने के फायदों के बारें में।

कैंसर से करें बचाव

सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपको कैंसर से बचाता है। एक शोध के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से बचाव करते हैं।

मोटापा घटाएं
सेब के छिलके में एंजाइम पाए जाते है जो कि उर्सोलिक एसिड कहलाते है। यह आपका वजन कम कराने में मदद करते है। इसलिए अगर आपको अपना वजन कम करना है तो छिलके सहित सेब का सेवन करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल