1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शराब के सेवन से कोरोना वायरस से क्या बचा जा सकता?, पढ़े डब्लूएचओ की पूरी रिपोर्ट

शराब के सेवन से कोरोना वायरस से क्या बचा जा सकता?, पढ़े डब्लूएचओ की पूरी रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2020 11:41 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 05:16 pm IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए शराब का सेवन करने का खबर फैल रहा है और बताया जा रहा है कि शराब के सेवन से कोरोना के कीटाणु मर जाते हैं। जानें कितनी है इसमें सच्चाई

Corona virus- India TV Hindi
Corona virus

भारत में घातक नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 31 हो गई है, जिसके कारण लोगों के अंदर डर का माहौल है। भय के कारण लोग इंटरनेट के माध्यम से फैलने वाले अफवाहों को सच मानने लगे हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच घातक वायरस से बचने के लिए शराब का सेवन करने का खबर फैल रहा है और बताया जा रहा है कि शराब के सेवन से कोरोना के कीटाणु मर जाते हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार यह सच नहीं है।

कोरोना वायरस को लेकर फैलती झूठी खबर और गलतफहमी की काल्पनिक बातों को तोड़ते हुए डब्लूएचओ ने कहा कि शरीर में वायरस जाने के बाद, क्लोरीन या शराब के छिड़काव से कोई भी वायरस नहीं मरते हैं।

कोरोना वायरस को लेकर फैले हैं ये भ्रम, यहां जाने सच्चाई और रहें सुरक्षित

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस तरह के पदार्थो का छिड़काव कपड़े ,आंख और मुंह के लिए हानिकारक है।

उन्होंने आगे कहा कि ध्यान रखें कि क्लोरीन और शराब का इस्तेमाल कीटाणुनाशक सतह के लिए लाभकारी हैं लेकिन इनका इस्तेमाल विशेषज्ञों की सलाह पर करें।

संगठन के अनुसार, नए कोरोना वायरस से बचने के लिए बार-बार अपने हाथों की सतह पर अल्कोहल आधारित हैंड वाश का इस्तेमाल करें, और उसे साबुन और पानी से धोएं।

डब्लूएचओ ने खुलासा करते हुए कहा कि गर्म पानी से नहाने पर आप नए कोरोना वायरस से नहीं बच सकते हैं। यह वायरस चाइना में निर्मित वस्तुओं से नहीं फैलता है।

कोरोना वायरस से बचाएंगे ये 10 जरूरी कदम, इनका पालन जरूर करें

अब तक पूरे विश्व में घातक कोरोना वायरस के चपेट में 100,000 से भी ज्यादा लोग आए हैं और 3,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार तक, पूरे विश्व में कोरोना वायरस के 101,492 मामले सामने आए हैं और 3,485 लोगों की मौत हुई है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल