1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात में सोने से पहले पैर के तलवे से लेकर नाभि तक सरसों का तेल लगाने से होते हैं कई फायदे

रात में सोने से पहले पैर के तलवे से लेकर नाभि तक सरसों का तेल लगाने से होते हैं कई फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 04:23 pm IST

सरसों के तेल के कई फायदे आप जानते होंगे और सुना भी होगा। लेकिन आज आपको ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। घर के बड़े बुजुर्ग के मुंह से भी आपने सरसों के तेल के फायदों के बारे में सुना होगा।

mustard oil- India TV Hindi
mustard oil

हेल्थ डेस्क: सरसों के तेल के कई फायदे आप जानते होंगे और सुना भी होगा। लेकिन आज आपको ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। घर के बड़े बुजुर्ग के मुंह से भी आपने सरसों के तेल के फायदों के बारे में सुना होगा।

सरसों के तेल का यूज इंडिया में लगभग हर घर में किया जाता है। इससे मालिश करने से लेकर खाना बनाने तक में यूज किया जाता है। भोपाल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और कई हेल्थ विषयों पर किताबें लिख चुके डॉ अबरार मुल्तानी बताते हैं कि इस तेल में बीटाकैरोटिन, आयरन, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

अगर सोने से पहले इसे सिर, नाभि और पैरों में लगा लिया जाएं तो आपको इससे कई फायदे मिलेंगे। इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैँ इनके बारे में।

सिर में सरसो का तेल लगाए

रात को सोने से पहले सिर में सरसो का तेल लगाने से तनाव दूर होता है। इससे बाल काले होने के साथ ही मजबूत भी होते हैं।

सरसों का तेल नाभि पर लगाए

सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाए, इससे होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते है। इसके अलावा नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और डाइजेशन की प्रॉबल्म भी दूर हो जाती हैं।

पैर के तलवे पर तेल लगाए

रोज रात में सोने से पहले अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए तो आंखों की रोशनी तेज होती हैं। अगर आपको नींद अच्छी नहीं आती तो यह नुस्खा आपके लिए बेस्ट है। 

चोट पर तेल लगाए

अगर लंबे समय से लगी चोट ठीक नहीं ले रही तो वहां सरसों का तेल लगाएं। कुछ दिनों तक तेल लगाने से ये सूखकर ठीक होने लगेगी। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है जो चोट को ठीक करने का काम करती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल