1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन घरेलू उपायों से सिर्फ 10 दिनों में पाएं गोल-मटोल गाल

इन घरेलू उपायों से सिर्फ 10 दिनों में पाएं गोल-मटोल गाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2017 09:58 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 10:02 am IST

अगर आपने चेहरे को गोल-मटोल करने के लिए की उपाय किए, लेकिन फायदा न मिला तो परेशान होने की जरुरत नहीं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है। जिससे आप आसानी से आप स्लिम फिगर के साथ गोल-मटोल गाल पा सकती हैं...

chubby cheeks- India TV Hindi
chubby cheeks

हेल्थ डेस्क:  आज के समय में हर लड़की फिट और स्लिम होना चाहती है। जिसके लिए वह काफी मेहनत भी करती है, लेकिन पिचका हुआ चेहरा किसी को भी पसंद नहीं होता है। सभी चाहते है कि उनका चेहरा गोल-मटोल हो। जिसके लिए वह कई एक्सरसाइज, योग और उपाय अपनाते है। जिससे कि आपका चेहरा गोल-मटोल हो जाएं, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आपका चेहरा पिचका का पिचका रहता है। (भारत में तेजी से फैल रहा है जीका वायरस, ऐसे करें बचाव)

अगर आपने चेहरे को गोल-मटोल करने के लिए की उपाय किए, लेकिन फायदा न मिला तो परेशान होने की जरुरत नहीं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है। जिससे आप आसानी से आप स्लिम फिगर के साथ गोल-मटोल गाल पा सकती हैं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

सेब से पाएं गोल-मटोल गाल

हेल्थ के फायदेमंद सेव से भी आप गोल-मटोल गाल पा सकते है। इसके लिए सेब का पेस्ट बना लें और इस रोजाना सुबह अपने गाल पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें आपको फर्क नजर आने लगेगा। (पीरियड्स के दौरान कभी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक)

rose water
rose water

गुलाब जल
गुलाब जल के गुणों के बारें में कौन नहीं जानता है। यह आपको ग्लोइंग स्किन देता है। इसे साथ ही चेहरे की गंदगी को साफ करता है, लेकिन आप ये नहीं जानते होगे कि इससे आप अपने गालों को भी गोल-मटोल कर सकते है। इसके लिए आप गुलाब जल से चेहरे की मसाज करें। इसके लिए गाल धीरे-धीरे राउंड शेप में करें। रोजाना कम से कम 15 मिनट इसी तरह मसाज करें  और फिर साफ पानी से  धो लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर  आने लगेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल