1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जुकाम से नाक हो गई है बंद, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

जुकाम से नाक हो गई है बंद, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 07:40 pm IST

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हैं तो हम आपको अपनी खबर में ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप आसानी से इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

cold- India TV Hindi
cold

हेल्थ डेस्क: बारिश के मौसम में हमारी जरा सी लापरवाही सर्दी-जुकाम जैसी समस्या उत्पन्न कर देती हैं। लेकिन अगर इसके साथ हमारी नाक भी बंद हो जाती है। जो कि आसानी से नहीं खुलती है। जिसके कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पडता हैं। इससे आपको घुटन भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़े-

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हैं तो हम आपको अपनी खबर में ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप आसानी से इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

कोकोनट ऑयल

नारियल तेल के फायदो के बारें में कौन नहीं जानता हैं। ये सौंदर्य के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इसी तरह ये नाक को खोलने में भी फायदेमंद हैं। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदे अपनी नाक में डालें और गहरी सांस लें। इससे थोड़ी देर में ही आपकी नाक खुल जाएगी।

कपूर
आप अपनी नाक कपूर से भी खोल सकते हैं। इसके लिए इसे आप नारियल के तेल के साथ मिलाकर सूंघ लें। या फिर सिर्फ कपूर ही सूंघ लें। इससे आपकी नाक में गर्माहट पंहुचेगी। जिससे आपको आराम मिलेगा।

नाक की एक्सरसाइज
आप चाहे तो एक्सरसाइज से अपनी नाक को खोल सकते हैं। इसके लिए अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इसे कम से कम दो बार करें।

अगली स्लाइड मे पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल