1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोज खाएं सिर्फ 2 केले और इन बीमारियों से रहें कोसों दूर

रोज खाएं सिर्फ 2 केले और इन बीमारियों से रहें कोसों दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 04:11 pm IST

रोजाना सिर्फ 2 केलों का सेवन करने से आप कई खतरनाक बीमारियों से कोसों दूर रह सकते है। खुद ही देखें इसके फायदे।

Banana benefits- India TV Hindi
Banana benefits Image Source : PIXABAY

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हम खराब लाइफस्टाइल के कारण कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना केवल 2 केलों का सेवन करने से आप कई खतरनाक बीमारियों से निजात पा सकते है। जी हां, यह एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरा माना जाता है। रोजाना सिर्फ 2 केले खाने से आप कई खतरनाक बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

केले में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 6 और सी पाया जाता है। जहां विटामिन बी आपके शरीर में हीमोग्लोबिन, इंसुलिन के अलावा अमिनो एसिड बनाने में काफी मदद करता है। वहीं विटामिन सी की बात की जाएं तो यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। जो आपको कई हानिकारक तत्वों से कोसों दूर रखता है।

वजन करें कंट्रोल

केले में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण इसका सेवन करने से यह आपके पेट को ज्यादा समय तक के लिए भरा रखता है। इसमें पाया जाने वाला एक तरह का स्टार्च आपके वजन को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर के लेवल को भी कम रखता है और यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।

एनीमिया

केले में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता रहता है। जिसके कारण ये एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

स्ट्रेस से दिलाएं निजात

केले में भरपूर मात्रा में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व के अलावा मैग्नीशियम पाया जाता है। ये तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के साथ-साथ तनाव से निजात दिलाता है।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

ये भी पढ़ें-

दूध में बासी रोटी मिलाकर खाने के हैं कई फायदे, बचा सकता है इन गंभीर बीमारियों से

चाय के साथ मीठे बिस्किट खाने के हैं खतरनाक नुकसान, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

43 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन खतरनाक वर्कआउट करती आईं नजर, सामने आया वीडियो

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। जो कि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल