1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें केला और जीरा का सेवन और पाएं मोटापा से निजात

रोजाना करें केला और जीरा का सेवन और पाएं मोटापा से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 12:02 pm IST,  Updated : May 11, 2017 12:02 pm IST

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है, कई उपाय अपनाने के बाद भी वजन नहीं घटा है, तो केले और जीरा के इस मिश्रण से आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते है। वो फिर बिना किसी साइड इफेक्ट के। जानिए कैसे।

banana and cumin- India TV Hindi
banana and cumin

हेल्थ डेस्क:  भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना बिजी हो चुके है कि हमारे पास इतना समय भी नहीं है कि खुद का ख्याल रख सके। जिसके कारण अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण मोटापा सहित कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते है। टेस्टी खाने के चक्कर में लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। ये भी पढ़े: (रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पीने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप)

मोटापा एक ऐसी चीज है जो कि बढ़ता तो बहुत ही जल्दी है, लेकिन घटता बहुत ही मुश्किल से है। वजन घटाने के लिए हम न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते है, लेकिन चाहकर भी अपने अनुसार वजन नहीं घट पाता है।

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है, कई उपाय अपनाने के बाद भी वजन नहीं घटा है, तो केले और जीरा के इस मिश्रण से आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते है। वो फिर बिना किसी साइड इफेक्ट के। जानिए कैसे। ये भी पढ़े:(जानिए क्यों, प्रेग्नेंसी के समय पीठ के बल लेटना हो सकता है खतरनाक)

केले में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन पाएं जाते है। जो कि शरीर में जाकर आपके पेट को भरा रखता है। जिससे आपको कम भूख लगती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। जिससे आपके वजन को कम करने में सहायक होता है।

 
जीरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इफ्लेटरी गुणों के साथ-साथ फाइबर, तांबा, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलोनियम, जिंक, विटामिन्स और मैग्नीशियम पाया जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार जीरा पेट की चर्बी को कम करता है और केला पाचन तंत्र के काम को बेहतर बनाता है। केला पेट के अल्सर से भी राहत दिलाता है। पाचन तंत्र में इन सब प्रक्रियाओं के कारण वज़न घटने का कार्य आसान हो जाता है।

अगली स्लाइड में जाने सेवन करने की विधि के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल