1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आनुवांशिक रोगों से निजात दिलाएगी Medzinom: जीनोमिक्स

आनुवांशिक रोगों से निजात दिलाएगी Medzinom: जीनोमिक्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 04:20 pm IST

जीमोमिक्स के क्षेत्र में शोध कार्य से जुड़ी देसी कंपनी मेडजीनोम लैब्स लिमिटेड ने कहा कि वह भारत में आनुवांशिक रोगों के निदान को लक्ष्य बनाकर अपने अनुसंधान कार्य को विस्तार दे रही है।

आनुवांशिक रोगों से...- India TV Hindi
आनुवांशिक रोगों से निजात दिलाएगी Medzinom

हेल्थ डेस्क: जीमोमिक्स के क्षेत्र में शोध कार्य से जुड़ी देसी कंपनी मेडजीनोम लैब्स लिमिटेड ने कहा कि वह भारत में आनुवांशिक रोगों के निदान को लक्ष्य बनाकर अपने अनुसंधान कार्य को विस्तार दे रही है। इसी क्रम में कंपनी ने एचडीएफसी समूह से निवेश को लेकर एक समझौता किया है।

Related Stories

एचडीएफससी ने मेडजीनोम की सीरीज सी फंडिंग को पूरा करने के लिए किया चार करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। एचडीएफसी समूह के अध्यक्ष दीपक पारिख ने कहा, "हमारा मानना है कि आनुवांशिक रोगों की जानकारी शुरुआत में होने से इलाज आसान हो सकता है।

नई दवाओं की खोज से इस रोगों का निदान करने में मदद मिलेगी।" उन्होंने जीनोमिक्स के क्षेत्र में भारतीय कंपनी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा, "जीनोमिक्स के क्षेत्र में मेडजीनोम के अग्रणी कार्य को देखते हुए हमने मेडजीनोम को सहयोग करने का फैसला लिया।"

कंपनी की ओर से कहा गया कि मेडजीनोम ने 100,000 से अधिक जीनोमिक्स परीक्षणों को पूरा किया है, जिनके माध्यम से अनसुलझे मामलों का निदान करने में चिकित्सकों को मदद मिली है। मेडजीनोम के संस्थापक एवं चेयरमैन सैम संतोश ने कहा कि मेडजीनोम का उद्देश्य भारत में अनुवांशिक बीमारियों से लोगों को निजात दिलाना है। उन्होंने कहा, "हमने देशभर में जीनोमिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को बढ़ावा देने के मकसद से ही एचडीएफसी के साथ साझेदारी की है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल