1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. केले के साथ मिलाएं बस ये एक मसाला और आसानी से कम करें पेट

केले के साथ मिलाएं बस ये एक मसाला और आसानी से कम करें पेट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 09, 2018 11:00 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 11:00 pm IST

Weight Lose Tips: अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है, कई उपाय अपनाने के बाद भी वजन नहीं घटा है, तो केले के साथ इस मसाला को मिलाकर आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते है। वो फिर बिना किसी साइड इफेक्ट के। जानिए कैसे।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आज की खराब लाइफ और गलत खानपान के कारण हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है मोटापे की। मोटापा एक ऐसी चीज है जो कि बढ़ता तो बहुत ही जल्दी है, लेकिन घटता बहुत ही मुश्किल से है। वजन घटाने के लिए हम न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते है, लेकिन चाहकर भी अपने अनुसार वजन नहीं घट पाता है।

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है, कई उपाय अपनाने के बाद भी वजन नहीं घटा है, तो केले के साथ इस मसाला को मिलाकर आसानी से आप अपना वजन कम कर सकते है। वो फिर बिना किसी साइड इफेक्ट के। जानिए कैसे।

केले में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन पाएं जाते है। जो कि शरीर में जाकर आपके पेट को भरा रखता है। जिससे आपको कम भूख लगती है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। जो कि शरीर का पैट कम करने में मदद करता है।

 

cumin
cumin

जीरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इफ्लेटरी गुणों के साथ-साथ फाइबर, तांबा, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलोनियम, जिंक, विटामिन्स और मैग्नीशियम पाया जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार जीरा पेट की चर्बी को कम करता है और केला पाचन तंत्र के काम को बेहतर बनाता है। साथ ही अल्सर से निजात दिलाता है। पाचन तंत्र में इन सब प्रक्रियाओं के कारण वज़न घटने का कार्य आसान हो जाता है।

ऐसे करें सेवन
एक बाउल में और उसमें आधे केले को मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच भूना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। दिन में दो चम्मच इसका सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल