1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हर वक्त हाथ पैर रहते हैं ठंडे तो इग्नोर न करें क्योंकि हो सकती है यह बीमारी

हर वक्त हाथ पैर रहते हैं ठंडे तो इग्नोर न करें क्योंकि हो सकती है यह बीमारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 03:35 pm IST

सर्दियों के मौसम में हाथ-पैर ठंडे रहना आम बात है लेकिन हर वक्त आपके साथ ऐसा होता है तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। जानिए क्यों...

hand and feet cold- India TV Hindi
hand and feet cold

हेल्थ डेस्क: सर्दियों के मौसम में हाथ-पैर ठंडे रहना आम बात है लेकिन हर वक्त आपके साथ ऐसा होता है तो आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। क्योंकि हर वक्त हाथ-पैर ठंडा रहना अच्छी बात नहीं है। कई डॉक्टर ने इस बात को माना है कि हर वक्त हाथ पैर ठंडे रहने की वजह बॉडी में खास चीजों की कमी हो सकती है।

कई लोग ऐसे है जिनके हाथ- पैर ठंडे ही रहते है, क्या हाथ और पैरो का हमेशा ठंडे रहने का कारण सिर्फ ठंडा मौसम ही होता है. हमेशा हाथ- पैर ठंडे रहने के और भी कारण हो सकते है. आपके शरीर व आसपास का तापमान स्वाभाविक प्रतिक्रिया के रूप में हाथ और पैरो को ठंडा कर सकता है. किन्तु कई बार यह किसी चिकित्सीय परिस्थिति के कारण भी हो सकता है.

हमेशा हाथ-पैर ठंड रहने की वजह कमजोर ब्लड सर्कुलेशन भी हो सकता है। यदि साल भर हाथ-पैर ठंडे रहे तो इसके पीछे डायबिटीज, ल्यूपस, थायराइड, रेनॉड'स रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार, एनीमिया जैसी बीमारियां भी हो सकती है। बता दें कि फ्रॉस्टबाइट के कारण भी हमेशा हाथ और पैर ठंडे रहते है।

शरीर में यदि आयरन की कमी हो जाए तब भी हाथ और पैर अक्सर ठंडे रहने लग जाते है। रेनॉड्स में उंगलियों की धमनियों और पैर की उंगलियों में ब्लड की आपूर्ति सीमित हो जाती है, इस कारण भी हाथ और पैर ठंडे रहने लगते है. डाइबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी यह स्थिति हो जाती है।

ये भी पढें:

पूरी खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल