1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Monsoon Season: इस सीजन एक बार जरूर ट्राई करें आलू बुखारे का जूस

Monsoon Season: इस सीजन एक बार जरूर ट्राई करें आलू बुखारे का जूस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 05, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 06:35 pm IST

टमाटर की तरह दिखने वाला लाल या महरून रंग का फल है आलू बुखारा। स्वाद में खट्टा- मीठा लगने वाला यह रेशेदार मौसमी फल कई लाभप्रद गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं, इसके गुणों के बारे में। आलू बुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है।

aalo bukhara- India TV Hindi
plum

नई दिल्ली: टमाटर की तरह दिखने वाला लाल या महरून रंग का फल है आलू बुखारा। स्वाद में खट्टा- मीठा लगने वाला यह रेशेदार मौसमी फल कई लाभप्रद गुणों से भरपूर है। आइए जानते हैं, इसके गुणों के बारे में। आलू बुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपका वजन नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक होता है। आलू बुखारे खाने के बाद आपको पोषक तत्व भी मिलते हैं, और वजन भी नहीं बढ़ता।

250 ग्राम आलू बुखारे,

150 ग्राम चीनी,
नींबू, काला नमक, भुना जीरा पाउडर स्वादानुसार,
बर्फ के टुकड़े, तीन कप पानी

इस तरह बनाएं आलू बुखारे का जूस

आलू बुखारे को कुकर में दो कप पानी डालकर एक सीटी लगने तक उबालें।

ठंडा होने पर छन्नी से छानकर गुठली अलग कर दें। अब आलू बुखारे के रस को चीनी के साथ मिक्सर में मिला लें। अब इसमें एक कप पानी और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सर में फिर से चलाएं। नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। अब इसे गिलास में डालकर परोसें।

ये भी पढ़े:

वाटर प्यूरीफायर का काम करेगी ये सब्जी, इस तरह करें इस्तेमाल

डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो काले नमक का ऐसे यूज़ करना न भूलें

Monsoon Recipe: इस मौसम में दिमाग को चाहिए सुकून तो पिएं मीठी टेस्टी मैंगो लस्सी

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल