नई दिल्ली: आप पानी साफ करने के लिए वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम आपको ऐसी देशी उपाय बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से घर में ही पानी साफ कर सकते हैं। जी हां ये बात आपको हैरान कर सकती हैं लेकिन आप इसे घर में आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।
Related Stories
ड्रमस्टिक या सहजन नाम से पहचाने जाने वाले पेड़ का एक दूसरी तरह का इस्तेमाल वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाला है। एक नए शोध में पता चला है कि सहजन के बीज पानी को शुद्ध करने में सहायक हो सकते हैं और विकासशील देशों में बेहद कम कीमत में लाखों लोगों को शुद्ध जल मुहैया करा सकते हैं।
इस तरह के बीज वाले पेड़ से साफ और शुद्ध पानी बनाने का तरीका ईजाद करने के बाद वैज्ञानिक इसे उपयोग में लाने की सोच रहे हैं। अमेरिका के कारनेगी मेलेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रेत और सहजन से जलशोधन के लिए सस्ता और प्रभावी तरीका पा लिया है। इस प्रयोग को उन्होंने 'एफ-सैंड' का नाम दिया है।
शोधकर्ता अब इस बात को परखने में लगे हैं कि इस तरीके से किस हद तक पानी साफ हो सकता है और इंसान को बीमारियों से बचा सकता है।