1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बच्चों के वजन को कंट्रोल करने के लिए बेहतर है ओमेगा-3

बच्चों के वजन को कंट्रोल करने के लिए बेहतर है ओमेगा-3

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2017 09:00 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 09:00 am IST

शारीरिक भागदौड़ न करना और जंक फूड का सेवन करना है। एक नए शोध में ये बात सामने आई कि ओमेगा-3 वसा अम्ल बच्चों के लिए फायदेमंद है। यह वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

omega 3
- India TV Hindi
omega 3

हेल्थ डेस्क: आज के समय में अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण एक दूसरा व्यक्ति मोटापा से परेशान है। जिससे निजात पाने के लइे न जाने किचने प्रयत्न करता है। इस मोटापा  से बड़े लोग ही नहीं बल्कि बच्चें में बडी मात्रा में मोटापा से ग्रस्त हो रहे है। इसका मुख्य कारण शारीरिक भागदौड़ न करना और जंक फूड का सेवन करना है। एक नए शोध में ये बात सामने आई कि

ओमेगा-3 वसा अम्ल बच्चों के लिए फायदेमंद है। यह वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़े

एक नए शोध में सामने आया है कि 8 से 15 साल उम्र के बच्चों में ओमेगा-3 वसा अम्लों के सेवन से रक्तचाप में कमी और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि होती है। ओमेगा-3 वसा अम्ल सैल्मन, अखरोट और सोयाबीन सहित खाद्य पदार्थो में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

अमेरिका की ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर लीसा क्रिस्चयन ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ओमेगा-3 वाले खाद्य पदार्थ खिलाने की अधिक कोशिश करते हैं, लेकिन वजन बढ़ने के साथ इसमें सावधानी रखने की जरूरत होती है।

क्रिस्चयन ने कहा कि बच्चों की बीएमआई (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) में अस्थिरता से बच्चों की वृद्धि की माप होती है। इससे सिर्फ वजन पर खुराक की निर्भरता को समझने में मदद मिलती है।

इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'प्लोस वन' में किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने पूरक आहार लेने के बाद समग्र शारीरिक वजन और बॉडी मास इंडेक्स दोनों की तुलना की।

इस शोध के जरिए माता-पिता द्वारा ओमेगा-3 वसा अम्ल की जरूरत को उजागर किया गया। साथ ही वजन के अनुसार उचित खुराक के महत्व को रेखांकित किया गया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल