1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शरीर पर होने वाले लाल दाने का जल्द करें इलाज नहीं तो हो सकती है ये बीमारी

शरीर पर होने वाले लाल दाने का जल्द करें इलाज नहीं तो हो सकती है ये बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 01:37 pm IST

स्किन पर एलर्जी या कोई इंफेक्शन होने के कारण कई बार शरीर पर लाल चकत्ते के निशान पड़ जाते है और कई बार छोटे छोटे दाने निकल आते है जिनमें खुजली होती है और पानी निकलता है। ये दाने कई बार तो अपने आप ही ठीक हो जाते है पर कई बार इनके इलाज के लिए ट्रीटमेंट

skin problem- India TV Hindi
skin problem

नई दिल्ली: स्किन पर एलर्जी या कोई इंफेक्शन होने के कारण कई बार शरीर पर लाल चकत्ते के निशान पड़ जाते है और कई बार छोटे छोटे दाने निकल आते है जिनमें खुजली होती है और पानी निकलता है। ये दाने कई बार तो अपने आप ही ठीक हो जाते है पर कई बार इनके इलाज के लिए ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।

Related Stories

चेचक का रोग और पिंपल्स की वजह से भी चेहरे और शरीर पर लाल धब्बे दिखने लगते है। कुछ लोग लाल दाने और खुजली के उपचार के लिए क्रीम और दवा भी लेते है पर आप घर पर कुछ घरेलू उपाय और देसी नुस्खे अपना कर त्वचा पर निकलने वाले छोट-छोटे दाने और लाल चकत्ते के निशान से छुटकारा पा सकते है।

स्किन की प्रॉब्लम और एलर्जी दूर करने के लिए एलोविरा काफी उपयोगी है। एलोविरा का पत्ता ले और उसे बीच से काट कर उसका जेल त्वचा पर रगड़े और कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे फिर धो ले। अगर शरीर परदाने वाली खुजली या फिर जलन हो रही है हो तो इस उपाय से आराम मिलेगा। टमाटर का गुदा पीस कर दोनों पर लगाए और थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे और बाद में साफ कर ले। इस घरेलू नुस्खे को करने पर दानों की वजह से होने वाली दिक्कत दूर होने लगेगी।

नारियल तेल शरीर पर निकलने वाले दाने की समस्या के उपचार में काफी उपयोगी है। नारियल का तेल प्रयोग करने से पहले इसे गुनगुना कर ले फिर लगाए। इस उपाय से स्किन पर आने वाले दानों का रंग हल्का होने लगेगा। और साथ ही त्वचा के दाग धब्बे औऱ लाल निशान भी दूर होते है।

शरीर पर लाल दाने के उपाय

शरीर पर लाल दाने के उपाय करने के लिए नींबू का रस लगाए और तब तक इसे लगा रहने दे जब तक सुख ना जाए। इस घरेलू इलाज को करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निकाल कर रख ले और रूई की मदद से लगाये।

आप नींबू काट कर भी इसे सीधे त्वचा पर लगा सकते है। अगर ड्राई स्किन, एलर्जी या फिर मुंहासे की वजह से शरीर और फेस पर दाने हो रहे है तो शहद से इन दानों का ठीक कर सकते है। शहद का लेप इन पर दवा के जैसे काम करता है। लू लगने या सनबर्न से दाने हो गए है तो शहद का इस्तेमाल ना करे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल