1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी, ऐसे पाएं निजात

लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी, ऐसे पाएं निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 04:18 pm IST

ऑफिस हो या घर आप भी एक जगह बैठकर करते हैं घंटों तक काम तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Varcoise vein- India TV Hindi
Varcoise vein

हेल्थ डेस्क: लगातार एक ही जगह बैठे रहने से वेरीकोस वेंस बीमारी होने का खतरा रहता है। वेरीकोस वेंस आज के समय में एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को ठीक करने के लिए कई तरह के इंजेक्शन थैरैपी आदि उपलब्ध हैं, लेकिन आपको पता है इसे नेचुरल तरीकों से ठीक किया जा सकता है। वेरिकोस वेंस की वजह से आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये वेंस आपके स्किन के सतह पर दिखाई देता है। इस वेंस का कलर डार्क पर्पल या ब्लू कलर का होता है। आप भी इस तरह की परेशानी से जुझ रहे हैं तो सबसे पहले आप कुछ ऐसा करें जिससे आप इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पा सकें।

एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि 'वैरिकोज वेन्स' यानी पैरों की नसें सूजने की बीमारी आज के यंग जेनरेशन में एक गंभीर चिंता की विषय बनी हुई है। अभी तक इस बीमारी से 7 प्रतिशत युवा इससे परेशान हैं। पुरुषों से ज्यादा इस बीमारी का खतरा महिलाओं में चार गुणा ज्यादा है। ये बीमारी आपको कई वजह से हो सकती है जैसे एक्सरसाइज न करने की वजह से, एक ही जगह लंबे समय से बैठे रहने के कारण साथ ही साथ तंग कपड़े पहनने की वजह से ये बीमारी हो सकती है।

​क्या होता है वैरीकोस वेंस: यह एक बड़ी और लंबी नसें होती हैं, जो सूजी हुई और स्किन पर उभरी हुई दिखाई पड़ती है। यह नसे पर्पल और ब्लू कलर की दिखती है। ये दिखने में मुड़ी और उभरी हुई होती हैं। यह नसे आमतौर पर घुटनों और एड़ियों के बीच टांगों के पीछे या अंदर के हिस्से में होती है। ये बॉडी में तब बनती है जब नसों में वॉल्व ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। इसी वजह से नसों में खून इक्टठा हो जाता है और नसे फूल कर बड़ी हो जाती हैं।​ अगर आपको भी इस तरह की प्रॉब्लम है तो इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप आराम से इससे निजात पा सकते हैं। ये आपके शरीर के टॉक्सिक को खत्म करता है। साथ ही अगर इसका प्रयोग आप अगर रोजाना करते हैं तो इसक फायदें आपको चौंका देंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़े इस बीमारी से कैसे पाएं निजात

ये भी पढें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल