1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 5 दिन के अंदर कंट्रोल करना है वजन तो सुबह खाली पेट खाएं ये फल

5 दिन के अंदर कंट्रोल करना है वजन तो सुबह खाली पेट खाएं ये फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2018 12:15 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 12:15 pm IST

आज की ग्लैमरस लाइफस्टाइल में हर कोई फिट और सुंदर दिखना चाहता है लेकिन आज की सबसे बड़ी समस्या है वजन का बढ़ना। खराब खान-पान और वातावरण का असर सीधे हमारे खाने पर पड़ता है। जिसका खामियाजा हमारे हेल्थ को चुकाना पड़ता है।

फल
फल

सेब
सेब में मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियां से बचाता है।

अनार 
अनार ओमैगा-6 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार खाने से वजन तेजी से कम होता है। एेसे में अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

पपीता
पपीता में विटामिन सी, फोलिक एसिड, पोटाशियम, विटामिन-'ए', 'ई' और 'के' भरपूर पाया जाता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से वजन कम होता है।

कीवी 
कीवी में विटामिन 'सी','ई' और 'ए', पोटाशियम, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है।

अनानास 
अनानास में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जोकि तेजी से वजन कम करते है। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल