नई दिल्ली: पीले दांत की परेशानी आम है। आज के समय में ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली है जो बिना पैसे खर्च किये उनके दांत सफेद हैं। आपको बता दें कि सिर्फ सिगरेट पीने वालों के ही पीले दांत नहीं होते हैं बल्कि जो बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं उनके दांत भी पीले हो जाते हैं। अगर आपके भी किसी न किसी वजह से पीले दांत से परेशान हैं तो आप इन घरेलू नुस्खे से अपने दांत सफेद कर सकते हैं।
Related Stories
नारियल तेल में कुछ इस तरह से बेकिंग सोडा मिलाएं
नारियल तेल के इस्तेमाल से आप अपने दांतो को दो मिनट में सफेद कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नारियल तेल का सही से इस्तेमाल करना होगा।
सबसे पहले आपको 8 चम्मच बेकिंग सोडा में 8 टेबल स्पून वर्जिन कोकोनट तेल मिलाना होगा।
इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और फिर टूथब्रश करते वक्त इसके इस्तेमाल से अच्छे से पूरे दांत को साफ करें। और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। आप कुछ दिन के बाद देखेंगे कि धीरे-धीरे आपके दांत साफ हो गए हैं।
बेकिंग सोडा और लेमन जूस पेस्ट
बेकिंग सोडा और लेमन जूस को अच्छे से मिलाकर लगाएं और फिर देखें तुरंत में आपके दांतों का पीलापन ठीक हो जाएगा। लेकिन इन सब के बीच सबसे ख्याल रखने वाली चीज यह है कि आप इसका ओवर डोज न लें। आपको बता दें कि इसके ओवर डोज लेने से हम इसलिए मना कर रहे हैं क्योंकि अगर इसका सेवन हद से ज्यादा करेंगे तो आपके दांतों में सन्न सन्नाहट भी पैदा हो सकती है।
स्ट्रोबेरी, नमक और बेकिंग स्क्रब
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है और वह आपके दांतो की गंदगी को आसानी से दूर कर देता है। साथ ही ये आपके दांतों के पीलेपन को जड़ से दूर कर देता है।