1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. EXCLUSIVE: बाबा रामदेव ने इंडिया टीवी पर कबूल किया फिटनेस चैलेंज, किया हैरान कर देने वाला योग

EXCLUSIVE: बाबा रामदेव ने इंडिया टीवी पर कबूल किया फिटनेस चैलेंज, किया हैरान कर देने वाला योग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2018 11:34 am IST,  Updated : Jun 04, 2018 11:41 am IST

योग गुरु बाबा रामदेव के फिटनेस का दिवाना तो पूरा देश है। जैसा की आपको पता है पूरा देश में #HumFitTohIndiaFit मिशन चल रहा है इससे बाबा रामदेव कैसे अछूते हो सकते हैं। इंडिया टीवी के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर सौरव शर्मा ने फिटनेस चैलेंज को लेकर बाबा रामदेव से खास बातचीत की।

yog guru baba ramdev- India TV Hindi
yog guru baba ramdev

हेल्थ डेस्क: योग गुरु बाबा रामदेव के फिटनेस का दिवाना तो पूरा देश है। जैसा की आपको पता है पूरा देश में #HumFitTohIndiaFit मिशन चल रहा है इससे बाबा रामदेव कैसे अछूते हो सकते हैं। इंडिया टीवी के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर सौरव शर्मा से फिटनेस चैलेंज को लेकर बाबा रामदेव से खास बातचीत की। आपको बता दें कि फिटनेस चैलेंज की पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कैंपेन #HumFitTohIndiaFit को शुरू किया है।

यह पूरा किस्सा तब शुरू हुआ जब स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए #FitnessChallenge दिया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।  इसके बाद इस अभियान में पीयूष गोयल, जयंत सिन्हा और किरण रिजिजू जैसे कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। वहीं, मीनाक्षी लेखी और मनोज तिवारी समेत कई सांसदों ने भी इस अभियान में भागीदारी की।

इस अभियान के तहत कई स्टार्स जैसे ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, ने फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया वहीं कई खिलाड़ी, आम आदमी व्यायाम करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मिशन का हिस्सा बने। कई खिलाड़ियों, फिल्म स्टार्स और अन्य हस्तियों ने कसरत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। ठीक उसी तरह इस चैलेंज में बाबा रामदेव भी शामिल हो गए है। इस वीडियो के माध्यम से बाबा रामदेव ने भी कई हैरान कर देने वाले योग किए।

वीडियो पर क्लिक कर देखें पूरा इंटरव्यू

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल