1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: शुरू हुआ अच्छा समय, मिलेगा बिजनेस और नौकरी में धनलाभ

साप्ताहिक राशिफल: शुरू हुआ अच्छा समय, मिलेगा बिजनेस और नौकरी में धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2018 09:01 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 09:01 pm IST

weekly horoscope 12 to 18 February: सूर्य का राशि बदलना कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। यहां पर सूर्य पूरे 1 माह रहेगा। जानिए आपका कैसा रहेगा ये सप्ताह...

weekly horoscope 12 to 18 February:
weekly horoscope 12 to 18 February:

धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि लाभ स्थान में विराजमान हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा तो धन भाव में सूर्य व बुध बुधादित्य योग बना रहे हैं। पराक्रम में शुक्र गोचर कर रहे हैं। कुल मिलाकर सप्ताह की शुरुआत लाभकारी रह सकती है।

अचानक से कार्य संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके सफल रहने के अच्छे चांस हैं। हालांकि सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के दूसरे दिन सूर्य व चंद्रमा के राशि परिवर्तन से धन भाव में जहां चंद्रमा व बुध होंगे तो पराक्रम में शुक्र के साथ सूर्य भी गोचर करेंगें।

इस समय वित्तीय तौर पर आपको थोड़ा संभलने की जरुरत पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में बुध व चंद्रमा अपनी राशि बदलकर तीसरे स्थान में शुक्र व सूर्य के साथ चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। यह समय आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत तो कर रहा है लेकिन इसी समय सूर्य के ग्रहण से पीड़ित होने के कारण हो सकता है आपको अपनी मेहनत का अपेक्षानुसार फल न मिले।

मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से व्यय भाव में राशि स्वामी शनि के साथ गोचररत हैं। आपके लिये सप्ताह की शुरुआत खर्चीली रहने के संकेत हैं। वहीं सूर्य व बुध आपकी ही राशि में मौजूद हैं जो कि संकेत कर रहे हैं कि आप खर्च से घबराएंगें नहीं बल्कि ऊर्जा व उत्साह के साथ जश्न में शामिल होंगे।

धन भाव में शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बने रहने के संकेत कर रहे हैं। हालांकि सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी राशि में बुध के साथ आ जायेंगें तो सूर्य धन भाव में शुक्र के साथ गोचर करेंगें। यह आपकी हेल्थ में इंप्रूवमेंट के संकेत कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स के लिये भी यह हफ्ता उपलब्धियां हासिल करने वाला रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा व बुध का परिवर्तन भी हो रहा है जिसके साथ आपकी राशि से दूसरे स्थान में सूर्य व शुक्र के साथ चंद्रमा व बुध भी होंगे। ग्रहों का यह योग आपके लिये संकेत तो शुभ कर रहा है लेकिन सूर्य पर लगने वाला ग्रहण कहीं न कहीं कुछ समय के लिये आपके बने बनाये कामों में अड़ंगा अड़ा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल