1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 05:28 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज विवस्वत सप्तमी है। आज के दिन मध्याहन के समय, यानी दोपहर के समय सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज के दिन मध्याहन के समय सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

rashifal 2018
Image Source : PIXABAYrashifal 2018

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे । सरकारी काम समय रहते पूरे हो जाएंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने की जरूरत है । जीवनसाथी से चल रही अनबन अत्म होगी, आपके रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। आज उधार के लेन-देन से बचें । आज आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है । छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, सभी काम पूर्ण होंगे । 

कन्या राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी रोजमर्रा के कामों से जुड़ी परेशानियों का आज निवारण मिलेगा।  बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है ।  बिजनेस डील के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।  भविष्य में सफलता और एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं । पैसों के निवेश से जुड़े कई तरह के सुझाव आपको मिल सकते हैं ।  इस राशि वाले अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे । गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके सभी दुखों का निवारण होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल