1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 05:28 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज विवस्वत सप्तमी है। आज के दिन मध्याहन के समय, यानी दोपहर के समय सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज के दिन मध्याहन के समय सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

rashifal 2018
Image Source : PIXABAYrashifal 2018

धनु राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज धन से संबंधित काम पूरे हो सकते हैं । सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी होंगे । आज कोई गुडन्यूज मिल सकती है। आज अपने मन की बात कहने में संकोच ना करें । आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।  आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपके बिजनेस को भविष्य में फायदा होगा। माँ दुर्गा को रोली का तिलक लगाएं । आपका दिन अच्छा रहेगा ।

मकर राशि - आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा । आज आपकी बात और काम का असर लोगों पर पड़ सकता है । आज किसी राजनैतिक समारोह से आमंत्रण आ सकता है ।  आज किसी काम में दोस्तों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा । आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है । आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने परिवार से सलाह जरुर ले लें । गाय को रोटी खिलाएं, आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।(20 जुलाई का दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए श्रेष्ठ, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल