1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

20 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास, इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2018 05:26 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 05:28 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज विवस्वत सप्तमी है। आज के दिन मध्याहन के समय, यानी दोपहर के समय सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज के दिन मध्याहन के समय सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

rashifal 2018
Image Source : PIXABAYrashifal 2018

कुंभ राशि - वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।  आज आपके रुके हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं । आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी ।  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । नए कोर्स में एडमिशन भी ले सकते हैं ।  आज बिजनेस मीटिंग आपके फेवर में रहेगी । माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे । मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।

मीन राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।  अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे, । किसी नई जमीन का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले उसकी जांच-पड़ताल जरूर कर लें । आज घर के किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों के सहयोग से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।  आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे(20 जुलाई को सूर्य कर रहा है आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, आ सकता है इन राशियों पर संकट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल