1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018 Image Source : INDIA TV NEWS

नई दिल्ली: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। सूर्यदेव ने सुबह 06:51 पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया है और 19 सितम्बर की सुबह 06:47 तक, लगभग 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव सिंह राशि में ही रहेंगे। वहीं सूर्य सुबह 06:510 पर सूर्यदेव मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगे और 30 अगस्त को पूरा दिन पार करके देर रात 02:53 तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। बुधवार होने के साथ यायीजयद योग आज ये योग रात 01:01 से कल पूरे दिन तक रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। घर में जश्न का माहौल बना रहेगा।  आज अपने पूरे दिन के काम की लिस्ट सुबह ही बना लेंगे और उसी के अनुसार अपना काम आगे बढ़ायेंगे, तो अच्छा होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। कान्हा जी को मिश्री का भोग लगाएं, आपके सारे काम आसानी से बनेंगे। 

वृष राशि -  आज आपका दिन शानदार रहेगा । परिवार वालों के लिये उनके मनपसंद तोहफे लायेंगे ।  मेहनत और लग्न से काम करेंगे । आज आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है । सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी । नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, आपको फायदा मिलेगा । शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके जीवन में खुशी का संचार होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल