1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि - वालों आज आपका दिन नये जोश और स्फूर्ति से भरा रहेगा । आज रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है । आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है । किसी काम में व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन उससे आपको जल्द ही फायदा होगा । आज आपकी कार्य क्षमता अच्छी रहेगी।  मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे । 

मकर राशि - आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आपका इंक्रीमेंट हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है ।  जीवनसाथी साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, वहां कुछ दान-पुण्य भी कर सकते हैं । आज रिश्तों में तकरार से बचें, उलझनें बढ़ सकती हैं ।  दूसरों की सलाह पर भरोसा करने से बचें ।  गणेश जी को हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल